देश

दिल्ली एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी, 2 आरोपी यात्री गिरफ्तार

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी. इस दौरान दो यात्रियों से सुरक्षाकर्मियों को एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी. इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया.

पुलिस ने आगे बताया कि एयरपोर्ट  को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी के बाद दोनों यात्रियों को पकड़ लिया गया. दोनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है. धमकी के बाद पुलिस हरकत में आई और सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया. इससे पहले भी आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं. ताजा मामला फरवरी का है, जब कोलकाता जाने वाली उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके लिए 27 फरवरी की सुबह एयरपोर्ट पर फोन आया कि कोलकाता जाने वाली उड़ान में बम रखा गया है. इसके बाद अधिकारियों ने विमान की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला.

इसके बाद जानकारी मिली कि बम की खबर झूठी थी. आईजीआई की डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पर कोलकाता जाने वाली उड़ान में बम होने की सूचना के बाद उड़ान की जांच की गई तो पता चला कि फोन फर्जी था. इस मामले में भी दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ेंः 1951 के पहले चुनाव में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपए, जानें इस बार कितना खर्च आएगा

ये भी पढ़ेंः बंगाल पुलिस ने NIA के खिलाफ दर्ज की FIR, महिला ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

4 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

4 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

17 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

21 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

24 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

59 minutes ago