आस्था

आज लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन बदल जाएगा रात में; जानें कब और कैसे देख सकते हैं Live

Surya Grahan Live: 8 अप्रैल यानी आज लगने वाला सूर्य ग्रहण 54 साल बाद खास संयोग बना रहा है. यह सूर्य ग्रहण अमेरिका के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन, रात में बदल जाएगा. बता दें कि यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच तकरीबन 185 किलोमीटर की दूरी पर दिखाई देगा. साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण को अमेकिा के 18 अलग-अलग राज्यों में भी देखा जा सकेगा. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण को कब और कैसे Live देख सकते हैं.

कब और कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और सूर्य की रोशनी को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेता तो इसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है. साथ ही चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है. इस आकाशीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर लगता है.

सूर्य ग्रहण डेट और टाइम

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को यानी आज रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा. जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण रात 10 बजकर 08 मिनट पर दिखाई देगा. वहीं इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति 8 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी.

ढाई घंटे तक लगा रहेगा सूर्य ग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण ढाई घंटे का होगा. नासा पूर्ण सूर्य ग्रहण सिर्फ 4 मिनट 27 सेकंड का रहेगा. ग्रेट अमेरिकन एक्लिप्स के अनुसार, “कुल अवधि 4 मिनट और 27 सेकंड तक होगी, जो 21 अगस्त, 2017 के ग्रेट अमेरिकन एक्लिप्स से लगभग दोगुनी है.”

सूर्य ग्रहण को सुरक्षित कैसे देखें?

सूर्य की सतह बेहद चमकदार होती है. ऐसे में अगर आप इसके किसी भी हिस्से को नंगी आंखों से देखते हैं तो रेटिना की कोशिकाओं को भारी नुकसान पहुंच सकता है. सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सुरक्षात्मक चमशा पहनकर देखने की सलाह दी जाती है. ऐसा ना करने पर आपकी आंख की रेटिना जल सकती है. जिसके परिणामस्वरूप अंधापन भी हो सकता है. ऐसे में नंगी आखों से भूलकर भी सूर्य ग्रहण ना देखें.

Live सूर्य ग्रहण कैसे देखें?

अगर कोई व्यक्तिगत तौर पर सूर्य ग्रहण नहीं देख सकता है तो वह इसके लिए नासा की लाइव स्ट्रीम की मदद ले सकता है. अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) 8 अप्रैल को शाम 5:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) अपनी लाइव स्ट्रीम शुरू करेगी. सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग रात 8:00 बजे (भारतीय समय के अनुसार, रात 1:30 बजे) तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: आज लगेगा सूर्य ग्रहण, भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये 5 गलतियां; मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!

Dipesh Thakur

Recent Posts

रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह

Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…

10 minutes ago

‘फ्री कश्मीर से लेकर फ्री शरजील तक…!’ Jamia में देशविरोधी नारों के पीछे कौन?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…

31 minutes ago

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

1 hour ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

1 hour ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

2 hours ago