आचार्य पवन त्रिपाठी (इमेज- English.bharatexpress.com)
Mumbai Municipal Corporation Elections: मुंबई भाजपा के महामंत्री एवं सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई महानगर पालिका के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. आज उन्होंने आमजन के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि यह चुनाव आम मुंबईकर खुद लड़ेंगे. मुंबई की जनता मकर संक्रांति पर महायुति को वोट देकर शहर के विकास और सुरक्षा का नया दौर शुरू करेगी.
आचार्य पवन त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन शीर्ष नेताओं ने मुंबई को नया रूप दिया है. अब कोस्टल रोड, अटल सेतु और मुंबई मेट्रो जैसी परियोजनाएं चल रही हैं. ये सभी काम 2030 तक पूरे हो जाएंगे.
उन्होंने कहा कि इलाके में विकास के साथ सुरक्षा भी जरूरी है. आचार्य पवन त्रिपाठी (BJP Leader Acharya Pawan Tripathi) का मानना है कि ट्रिपल इंजन सरकार ही मुंबई को सुरक्षित रख सकती है. इसलिए जनता मनपा में महायुति का महापौर चुनेंगी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर जारी प्रेस रिलीज में यह बात कही.
आचार्य पवन त्रिपाठी श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष और मुंबई भाजपा के महामंत्री हैं. उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में मुंबई मनपा चुनाव पर बात की. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में हिंदुत्व का झंडा फडकेगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी-सीएम फडणवीस के प्रोजेक्ट 2030 तक पूरे होंगे. इसलिए ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी है.
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…