दुनिया

PM Modi Jordan Visit: हुसैनिया पैलेस में शानदार स्वागत से लेकर रॉयल बिदाई तक, जॉर्डन में PM मोदी की यादगार यात्रा

PM Modi Jordan Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय जॉर्डन यात्रा कर इथियोपिया के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी को राज परिवार ने पूरा सम्मान दिया. हुसैनिया पैलेस में सोमवार शाम को उनका स्वागत किया गया, और विदा करने खुद क्राउन प्रिंस पहुंचे. इस दौरे को प्रधानमंत्री ने सफल बताया है. यादगार यात्रा के कुछ अहम पड़ावों से रूबरू भी कराया है.

हुसैनिया पैलेस में पीएम मोदी का भव्‍य स्वागत

वहां पहुंचने पर जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने आलीशान हुसैनिया पैलेस में पीएम मोदी का स्वागत किया. किंग अब्दुल्ला पैगंबर मोहम्मद की 41वीं पीढ़ी के वंशज माने जाते हैं. उनका परिवार 1400 साल से जॉर्डन पर राज कर रहा है.

अपनी गाड़ी से खुद ‘द जॉर्डन म्यूजियम’ ले गए प्रिंस

इस दौरे में कुछ ऐसा हुआ जो बरसों-बरस याद रखा जाएगा. प्रधानमंत्री के एक्स प्लेटफॉर्म पर 2 मिनट 10 सेकंड का क्लिप है. इसमें ही वो अभूतपूर्व क्षण दिखता है. जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय पीएम मोदी को अपनी गाड़ी से खुद ड्राइव कर करके ‘द जॉर्डन म्यूजियम’ तक लेकर पहुंचे. पीएम ने गेस्ट बुक पर साइन किया. इस दौरान भी जॉर्डन के क्राउन प्रिंस हुसैन मौजूद थे.

युवा विकास, खेल, अंतरिक्ष, इनोवेशन पर बात

प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस के भाव की सराहना भी की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “जॉर्डन यात्रा के दौरान, मैंने हिज रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय के साथ विस्तार से बातचीत की. जॉर्डन की प्रगति के प्रति उनका जुनून साफ ​​दिखता है. युवा विकास, खेल, अंतरिक्ष, इनोवेशन और दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण को आगे बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान सच में सराहनीय है. जॉर्डन के विकास की राह को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

इथियोपिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

एक खास भाव दिखाते हुए, क्राउन प्रिंस द्वितीय ने पीएम मोदी को खुद एयरपोर्ट तक छोड़ा और इथियोपिया के लिए रवाना होते समय उन्हें विदा किया.

भारत और जॉर्डन के बीच पांच अहम समझौते

भारत और जॉर्डन के बीच पांच अहम समझौते भी हुए. इनमें संस्कृति, अक्षय ऊर्जा, जल प्रबंधन, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से जुड़े समझौते शामिल हैं.

दोनों देशों ने संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, रिन्यूएबल और क्लीन एनर्जी परियोजनाओं पर साथ काम करने तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए समझौते किए. वहीं, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक आधारित सार्वजनिक सेवाओं में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए. इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों की अहमियत बताई.

‘भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर’, जॉर्डन बिजनेस फोरम में और क्या बोले पीएम मोदी

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

5 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago