चुनाव

शहजादे ने मान लिया गांधी परिवार के समय जो सिस्टम बना वो दलितों-पिछड़ों का विरोधी रहा: दिल्ली में PM मोदी का कांग्रेस पर वार

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (22 मई) को एक विशाल रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके सिपहसालार राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि “भाइयों बहनों..मुझे अपने इस देश की चिंता है. कांग्रेस पार्टी ने किस तरह वोट बैंक की राजनीति की है..ये मैं आपको बताने वाला हूं.”

PM नरेंद्र मोदी बोले— “आप आजादी के पहले के दिन देखिए..कांग्रेस पार्टी ने एक के बाद एक ऐसी ही हरकतें शुरू की थीं, जिसका परिणाम था कि देश के टुकड़े हो गए, धर्म के आधार पर हो गए. मैं हिंदू मुसलमान नहीं कर रहा.. ये लोग सुबह शाम, रात दिन मुसलमान..मुसलमान..करते हैं. वोट बैंक, वोट जिहाद…यही उनका खेल चलता है. उनकी वोट बैंक पॉलिटिक्स को एक्सपोज कर रहा हूं. इन लोगों ने भारत की बिन सांप्रदायिक की भावना की धज्जिया उड़ाई हैं. इन्होंने संविधान के पीठ में छुरा भोंका है. इन लोगों ने संविधान की मूल आत्मा पर प्रहार किया.”

PM मोदी बोले, “भाइयों बहनों..सुनिए.. जब क्षेत्रीय पार्टियों ने कांग्रेस का मुस्लिम वोट बैंक खा लिया, तब से कांग्रेस खुलकर और बड़े स्तर पर सांप्रदायिक सियासत करने लगी है, कई बार लाख झूठ बोलते हुए भी शहजादे की जुबान पर सच्चाई तो आ ही जाती है. आज कांग्रेस के शहजादे ने एक बड़ा सच स्वीकार कर लिया. शहजादा ने मान लिया है कि उनकी दादी, उनके पिताजी, उनकी माता जी के समय जो सिस्टम बना..वह दलितों,पिछड़ों, आदिवासियों का घोर विरोधी रहा है. कांग्रेस के इसी सिस्टम ने एससी—एसटी, ओबीसी की कितनी पीढ़ियों को तबाह किया. आज शहजादे ने खुद यह बात मान ली है.”

PM मोदी बोले, “ये इंडी गठबंधन वाले घोर भ्रष्टाचारी हैं…यह वो लोग हैं जिनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं. ये लोग रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं. झारखंड, पश्चिम बंगाल सब जगह इनका भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहा है. यहां दिल्ली में तो हम कट्टर भ्रष्टाचार का खेल देख रहे हैं…इन लोगों ने दिल्ली को, दिल्ली के लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा. अदालतें भी इन कट्टर भ्रष्टाचार की लूट देखकर हैरान हैं. जो लोग राजनीति बदलने आए थे, आज वह लोग दिल्ली के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात करके बैठे हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

12 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

54 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago