स्वाति मालीवाल मामले पर बोली निर्भया की मां
Swati Maliwal Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनकी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री ने आज पहली बार अपना बयान दिया. इसी बीच निर्भया की मां ने इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल से अपील करते हुए कहा है कि स्वाति मालीवाल को न्याय मिलना चाहिए.
निर्भया की मां ने क्या कहा
समाचार एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, “देखिए उनको (अरविंद केजरीवाल) इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि पूरे दिल्ली के वो सीएम हैं और पूरी जनता को उन पर विश्वास है. वो खुद ही कहते हैं कि वो दिल्ली के भाई और बेटे हैं, तो उनको भाई-बेटा होने के नाते बोलना चाहिए. जो भी गलत किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, “स्वाती मालीवाल का उन्हें सपोर्ट करना चाहिए, क्योंकि स्वाति ने उनके साथ मिलकर 8-10 साल महिलाओं के लिए काम किया है. उनकी वजह से कितनी महिलाओं को मदद मिली है. कितने ही मामलों में महिलाओं को उन्होंने हेल्प किया है. मैं उन्हें खुद जानती हूं. उनको (केजरीवाल) इसपर एक्शन लेना चाहिए और स्वाति मालीवाल को न्याय मिलना चाहिए.
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के निजी सचिव (PS) बिभव कुमार पर आरोप लगाया था कि 13 मई को जब वो मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके आवास पर गई तो पीएस ने उनके साथ मारपीट की. इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने पीएस बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
इधर, बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी हुई है. वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि मालीवाल बीजेपी के इशारों पर काम कर रही थीं.
ये भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल मामला: मुंबई में विभव से मिलने वालों के बयान दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…