प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. इसी कड़ी में आज मेरठ में विशाल रैली का आयोजन किया गया है. जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का ये लोकसभा चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है. ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए है.
पीएम मोदी ने कहा, मेरठ की धरती क्रांतिवीरों की धरती है. इसी मेरठ की धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत दिए हैं. 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं है. ये देश को विकसित भारत बनाने के लिए है. आज पूरी दुनिया में भारत की साख नई ऊंचाइयों पर है. सरकार के बीते 10 सालों में सिर्फ विकास का ट्रेलर है.
पीएम मोदी ने कहा कि “हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है. हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं. पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है. बीते 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है.”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि “ये मोदी गरीबी से तप कर आज यहां पहुंचा है और इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की पीड़ा, हर गरीब की तकलीफ… मोदी भली-भांति समझता है. इसलिए मैंने गरीब की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं. हमने गरीब को सिर्फ सशक्त ही नहीं किया है, बल्कि हमने गरीब को उसका स्वाभिमान लौटाया है.”
-भारत एक्सप्रेस
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच AQI 244 के पार पहुंच गया है.…
Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…
Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…