अजब-गजब

क्या नागिन लेती है नाग की मौत का बदला? फिल्मों में जो दिखाते हैं वो कितना सही? साइंस से समझिए

Do Snakes Take Revenge: भारत में नाग-नागिन को लेकर तमाम फिल्में और न जाने कितने ही टीवी शो भी बने हैं और ये हमेशा से दर्शकों को आकर्षित भी करते रहे हैं. इस तरह की फिल्में अधिकतर हिट साबित हुई हैं. अक्सर फिल्मों और धारावाहिकों में दिखाया जाता है कि किसी ने अगर नाग को मार दिया है तो नागिन उसकी मौत का बदला लेने के लिए जरूर आती है. तो वहीं भारत में धार्मिक मान्यता भी कुछ इसी तरह की है. यहां पर तो सांपों की विधिवत पूजा भी की जाती है ताकि सांप परिवार के किसी सदस्य को किसी तरह की हानि न पहुंचाए तो इन्हीं सब के चलते अक्सर ही ये सवाल लोगों के दिमाग में रहता है क्या फिल्मों ये धारावाहिकों में जिस तरह दिखाया जाता है तो क्या हकीकत में नागिन बदला लेती है?

नाग और नागिन के जोड़े से जुड़ी तमाम कहानियां सामने आती ही रहती हैं तो वहीं ये भी कहा जाता है कि जब कोई किसी सांप को मारता है तो उसकी आंख में मारने वाले की तस्वीर छप जाती है और इसी से उसका जोड़ा यानी नागिन या फिर नाग मारने वाले को पहचान जाता है और फिर बदला लेता है. यही वजह है कि आज भी सांप को मारने के बाद उसका सिर पूरी तरह कुचल देने की भी धारणा है. तो वहीं इसको लेकर भी सवाल उठते हैं कि क्या सही में सांप की आंख में मारने वाले की तस्वीर छप जाती है. इन सब सवालों को लेकर एक वैज्ञानिक कारण भी बताया जाता है, जो सांपों की संरचना से जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड को 10 मिनट तक Kiss करना पड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड हुआ बहरा, डाक्टरों ने बताई वजह

सांपों की निकलती है महक

वैज्ञानिकों का कहना है कि सांपों के जेनाइटल ऑर्गन के पास मस्क ग्लैंड मौजूद होता है. जब सांपों को मारा जाता है तो कई बार ये फट जाता है. इसे कस्तूरी ग्रंथि भी कहा जाता है क्योंकि इससे एक खास किस्म की गंध होती है जो फटने के बाद निकलने लगती है और इस ग्रंथि के फटने के बाद जो महक हवा में मौजूद होती है, वो अन्य सांपों को आकर्षित करती है.

मादा सांप को करते हैं इस तरह से आकर्षित

एक्सपर्ट कहते हैं कि सांप के मरने के बाद अधिकतर मादा सांप ही दिखाई देती है. दरअसल इसकी वजह ये है कि इस ग्रंथि से निकलने वाली महक का इस्तेमाल सांप, मादा सांप को आकर्षित करने के लिए करते हैं. यही वजह है कि जब सांप को मारा जाता है और और मस्क ग्लैंड फट जाती है तो इससे निकलने वाली महक को सूंघकर ही मादा सांप उस जगह के आस-पास पहुंच जाती है जहां पर नर सांप को मारा गया. कई बार दूसरे नर सांप भी इस महक को सूंघते हुए घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं और फिर ये माना जाता है कि दूसरे सांप उस व्यक्ति को मारने के लिए आए हैं जिसने सांप को मारा है.

अधिक समय तक सांप नहीं याद रख सकते हैं कोई चीज

तो वहीं क्या सांप मारने वाले को याद रखते हैं, इसके सवाल को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि सांपों का दिमाग दूसरे रैप्टाइल्स की तरह की छोटा होता है. उनके अंदर किसी चीज़ को अधिक समय तक याद रखने की क्षमता नहीं होती है. इस तरह से अगर देखा जाए तो बदला लेने का सवाल ही नहीं उठता. तो वहीं कानों को लेकर वैज्ञानिक कहते हैं कि उनके कान भी अधिक दूर की चीज़ें सुनने की क्षमता नहीं रखते हैं, लेकिन इन सब में सांपों के सूंघने की क्षमता अधिक तेज़ होती है. फिलहाल यहां ये बता दें कि रिपोर्ट में लिखी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय से लिखी गई है. इसको लेकर भारत एक्सप्रेस किसी तरह का दावा नहीं करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

9 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

19 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

20 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

40 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

2 hours ago