चुनाव

“गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है”, PM Modi बोले- जम्मू-कश्मीर में संविधान की जीत हुई

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है. जिसमें पीएम मोदी (PM Modi), जेपी नड्डा और अमित शाह समेत तमाम नेता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.

हरियाणा ने कमाल कर दिया-PM Modi

पीएम मोदी (PM Modi) ने हरियाणा में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हरियाणा की जनता ने पूरे राज्य में कमल-कमल कर दिया. हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया. पीएम मोदी ने आगे कहा कि जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा. गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है.

कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी ने आगे कहा, इस जनादेश की गंज दूर-दूर तक जाएगी. हरियाणा के लोगों ने एक बार फिर से विकासवाद के नाम पर मुहर लगाई है. कांग्रेस ने जाति का जहर फैलाने की बहुत कोशिश की, गरीबों को जाति के नाम पर लड़ाने की कोशिश की. कांग्रेस ने दलितों-गरीबों पर अत्याचार किया है. कांग्रेस परजीवी पार्टी बन गई है, यह अपने सहयोगियों को निगल जाती है.

J&K में संविधान की जीत हुई-PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज नवरात्री का छठा दिन है मां कात्यायनी की आराधना का दिन है…मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है. ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है. जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए. ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है.”

PM मोदी ने कहा, हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं. इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली, लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है. पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-5 साल के दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

11 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

28 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

44 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago