चुनाव

Haryana Election Result: बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र अत्री सिर्फ 32 वोटों से जीते, कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को हराया

Haryana Election Result: हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव के नतीजे आज (8 अक्टूबर) आ चुके हैं. बीजेपी को जनता ने तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया है. भाजपा ने 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है. उचाना कलां विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार देवेंद्र अत्री ने बहुत ही कम अंतर से जीत दर्ज की है. जिसके बाद ये लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

32 वोटों से हराया

बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 32 वोटों से हराया है. देवेंद्र अत्री को 48 हजार 968 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को 48 हजार 936 मत हासिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Haryana Election Result: ‘ये लोकतंत्र की नहीं, तंत्र की जीत’, हरियाणा में मिली हार पर बोली कांग्रेस- हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते

कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

चुनाव में मिली जीत को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी गदगद दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपनी हार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ये लोकतंत्र की नहीं, बल्कि तंत्र की जीत हुई है. इस हार को वह स्वीकार नहीं करेगी. उसने कहा कि कई जगहों से मतगणना के दौरान शिकायतें भी मिली थीं, जिन्हें एकत्रित किया जा रहा है, एक-दो दिन में चुनाव आयोग से इसकी औपचारिक शिकायत की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

10 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

44 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago