चुनाव

पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसी बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से एक बार फिर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर आज (14 मई) अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी के नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक – पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर रहे. नामांकन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की. उसके बाद पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर जाकर भी पूजा की.

बता दें कि पीएम मोदी पहली बार 2014 में काशी से लोकसभा का चुनाव लड़े थे. जिसके बाद उन्होंने 2019 और अब 2024 में इसी संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. उनके सामने कांग्रेस ने यूपी कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष अजय राय को टिकट दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 minute ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago