Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसी बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से एक बार फिर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर आज (14 मई) अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया.

PM Modi Filed Nomination

पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसी बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से एक बार फिर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर आज (14 मई) अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. पीएम मोदी के नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी के नामांकन के लिए चार प्रस्तावक – पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर रहे. नामांकन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की. उसके बाद पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर जाकर भी पूजा की.

बता दें कि पीएम मोदी पहली बार 2014 में काशी से लोकसभा का चुनाव लड़े थे. जिसके बाद उन्होंने 2019 और अब 2024 में इसी संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. उनके सामने कांग्रेस ने यूपी कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष अजय राय को टिकट दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital