PM Modi Nagercoil Roadshow
PM Modi Nagercoil Roadshow: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी एड़ी-चोटी जोर लगा रही है. इसी क्रम में आज बीजेपी ने नागरकोइल में एक रोड शो का आयोजन किया था, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए. उन्होंने रोड शो को भव्य और प्रभावशाली बताया.
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस रोड शो को तमिलनाडु में एनडीए का मजबूत समर्थन बताया. उन्होंने कहा,
नागरकोइल में आज आयोजित रोड शो अपने भव्य पैमाने के कारण बेहद प्रभावशाली रहा. इसने पूरे तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रति बढ़ते मजबूत समर्थन को दर्शाया.
पीएम मोदी ने तमिलनाडु में विकास और सुशासन की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा,
हर आयु वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए, और पूरे मार्ग पर जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला. खास तौर पर युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति, जो हमें आशीर्वाद देने के लिए आईं, बेहद खुशी देने वाली रही. लोगों की यह भारी भागीदारी साफ तौर पर तमिलनाडु में विकास और सुशासन की मजबूत इच्छा को दर्शाती है.
उन्होंने आगे कहा,”डीएमके सरकार के कामकाज को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है. उनके द्वारा किए गए वादों और लागू की गई योजनाओं के बीच का अंतर स्पष्ट रूप से नजर आता है, और भ्रष्ट प्रशासन, जवाबदेही की कमी तथा अपेक्षित लाभ न मिलने जैसे मुद्दे जनता के गुस्से को और बढ़ा रहे हैं.”
ये भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बता दें कि, कल 14 अप्रैल को बीजेपी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी किया. जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे में बढ़ोतरी, घरेलू आर्थिक राहत और सख्त कानून लागू करने पर खास जोर दिया गया है. इसके अलावा बीजेपी ने बड़े पैमाने पर जन कल्यण कारी और विकास का एजेंडा भी लोगों के सामने रखा है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…