चुनाव

पोइला बोइशाख पर पीएम मोदी का सियासी संदेश: TMC पर भ्रष्टाचार और अराजकता का आरोप, बंगाल की जनता से मांगा साथ

Poila Boishakh Modi Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘पोइला बोइशाख’ के अवसर पर पश्चिम बंगाल के लोगों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

पत्र में प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल में कुशासन, अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल रहा है, जिससे आम लोगों के बुनियादी अधिकार, सम्मान और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में माताओं-बहनों की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार के अवसर और गरीबों के अधिकार प्रभावित हुए हैं.

कभी पूरे देश को दिशा दिखाता था बंगाल

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य कभी पूरे देश को नई दिशा दिखाने वाला रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर विकसित पश्चिम बंगाल के निर्माण का संकल्प लें.

उन्होंने कहा, “आइए हम सभी मिलकर एक ऐसे पश्चिम बंगाल का निर्माण करें, जहां कोई गरीब भूखा न सोए, हर किसी को भोजन मिले, महिलाएं सुरक्षित महसूस करें और बिना डर के घर से बाहर निकल सकें, और युवाओं को रोजगार के लिए राज्य छोड़कर न जाना पड़े.”

‘भाजपा बंगाल को विकास के रास्ते पर ले जाएगी’

प्रधानमंत्री ने राज्य के भविष्य को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो पश्चिम बंगाल फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य देश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा और एक ‘विकसित राज्य’ के रूप में अपनी पहचान फिर हासिल करेगा.

उन्होंने चुनाव को एक निर्णायक मोड़ बताते हुए मतदाताओं से सही फैसला लेने की अपील की. पीएम मोदी ने इसे ‘सच और झूठ की लड़ाई’ करार दिया और लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे और पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे.

ये भी पढ़ें- बिहटा में लव, धोखा और मर्डर! औरंगाबाद की बेटी को बक्सर के प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को तय है. 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली थीं. कांग्रेस और वाम दल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

5 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

5 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago