फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक जनसभा के मंच से अयोध्या निवासी बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी की प्रशंसा की. उन्होने कहा कि पिछले कई पीढियों से रामलला के विरोध में मुकदमा लड़ने वाले इकबाल अंसारी भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए. राम मंदिर के भूमि पूजन में भी वह पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामलला के मंदिर निर्माण को सहर्ष स्वीकार कर लिया था.
फिलहाल पीएम मोदी के इस बयान के बाद से इकबाल अंसारी का पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है. इसको लेकर इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो विकास अयोध्या में हुआ है वह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है. इकबाल अंसारी ने ये भी कहा कि हमने हमेशा सच कहा है जो सच है. उसी का साथ दिया शायद यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने आज मंच से संबोधन किया है. आज का दिन हमारे लिए बहुत ही बड़ा दिन है और हम इसके लिए देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद देते हैं.
पीएम मोदी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा था कि जहां एक ओर इकबाल अंसारी हैं, जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण खुशी-खुशी स्वीकार किया, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन है, जिसने वोट बैंक के कारण राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकरा दिया था. पीएम बोले कि इकबाल अंसारी चाहते हैं कि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें. हालांकि पीएम कई बार इकबाल अंसारी की तारीफ कर चुके हैं. गौरतलब है कि अयोध्या में विवादित ढांचे पर राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है. इसी साल पीएम मोदी ने 22 जनवरी को उद्घाटन किया था. तभी से रामलला के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त प्रतिदिन पहुंच रहे हैं. तो वहीं इकबाल अंसारी अयोध्या के बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद में मस्जिद कमेटी के ओर से कोर्ट में पक्ष रखते रहे हैं, लेकिन जब कोर्ट ने मंदिर के हर में फैसला सुनाया तो वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…