चुनाव

‘बेटी आप हाथ नीचे करो..रोना मत..’, बंगाल में पेंटिंग बनाकर लाई बालिकाओं के छलके आंसू, PM मोदी ने ऐसे दी सांत्वना- VIDEO

PM Modi Public Meeting Pictures: लोकसभा चुनाव—2024 के चौथे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में रैलियां करने पहुंचे. आज उन्होंने हुगली और हावड़ा में आमजन को संबोधित किया. पीएम मोदी को देखकर वहां के लोग काफी भावुक हो गए. पीएम जब हावड़ा में स्पीच दे रहे थे तो कुछ बालिकाएं उनके लिए पेटिंग बनाकर लाईं. वे अपने हाथ उठाकर पीएम मोदी को पेटिंग दिखाने लगीं..इस दौरान उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले.

भावुक बालिकाओं को देखकर पीएम मोदी ने उन्हें सांत्वना दी. एक वीडियो में पीएम मोदी को उनसे यह कहते सुना जा सकता है, कि— “बेटी आप हाथ नीचे करो..मैं ये (पेटिंग) आपसे ले लूंगा. मैंने देख लिया है…आप बड़े प्यार से चित्र बनाकर लाई हो. बेटा रोना मत!”

कुछ ही देर बाद पीएम मोदी की टीम ने बालिकाओं से पीएम को सौंपी गई पेटिंग ले लीं. उसके बाद वे खुशी से झूमने लगीं. इस लम्हे को कई लोगों ने कैमरों में कैद किया.

आप यहां तस्वीरों में देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि राजनीतिक रैली में किस कदर लोग पीएम मोदी के प्रति जुड़ाव का अहसास कर रहे थे. उनमें खुशी, उत्साह तो था ही, लेकिन आंखों से खुशी छलकना अद्भुत क्षण था. ऐसा अब आए रोज हो रहा है.

यह भी पढ़िए: PM मोदी को सामने देखकर उनके सहज स्वभाव से भावुक हो रहे आमजन, किसी ने हाथ जोड़े, कोई छूने लगा पैर

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago