Patna Crime News
Patna Crime News: पटना में एक ही समय में दो घटनाएं घट रही थीं. एक तरफ सम्राट चौधरी अगला सीएम बनने की तरफ बढ़ रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ एक सनकी प्रेमी भी आगे बढ़ रहा था. सम्राट चौधरी जहां इतिहास रचने जा रहे थे, वहीं सनकी प्रेमी अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर उसे इतिहास बनाने जा रहा था.
दरअसल पटना में 21 साल की छात्रा अनुपमा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मृतका इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती थी. हत्या का आरोप उसके ही प्रेमी पर लगा है. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. मृतका की लाश 13 अप्रैल को बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में मिली. वह रेंट पर रहती थी.
मारकर बाहर से लगा दी कुंडी
जानकारी के मुताबिक प्रेमिका लगातार प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. दोनों का यह लास्ट ईयर था. बार-बार कहने पर प्रेमी गुस्से में उसके घर गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और रूम को बाहर से बंद कर दिया.
पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी आर्थव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कड़ाई से जब पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. लड़की औरंगाबाद की रहने वाली थी. वहीं आरोपी प्रेमी बक्सर का रहने वाला था.
डिप्लोमा के छात्र थे दोनों
पुलिस के मुताबिक दोनों नेता जी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिहटा से डिप्लोमा कर रहे थे.
पटना पश्चिमी सिटी के एसपी भानु प्रताप सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद की अनुपमा और बक्सर के आर्थव श्रीवास्तव का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आर्थव ने पहले मारपीट की फिर अनुपमा की गला दबाकर हत्या कर दी.
2 दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले भी कॉलेज में आयोजित क्रस्ट इवेंट में दोनों के बीच विवाद हुआ था. उसके बाद आरोपी प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दे दिया.
ये भी पढ़ें- गुजरात तट पर पहुंचा ईरानी ऑयल टैंकर, भारतीय रिफाइनर्स ने खरीद से किया इनकार
इस मामले की विशेष जांच दल जांच कर रही थी. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश से जांच कर रही है. रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

