चुनाव

एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी चुनावी खबरें

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह बात सिर्फ चुनावों की हो रही है. नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें जनता कर रही है. कौन जीतेगा, कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए जानते हैं चुनाव से जुड़ी 20 मार्च की 10 बड़ी खबरें, जिन पर पूरे दिन रही देश की नजर.

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में लगातार उलटफेर होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है. पप्पू यादव पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इस ऐलान से पहले पप्पू यादव ने मंगलवार की रात पटना में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी. पप्पू यादव ने इस बैठक से निकलने के बाद कहा था कि बीजेपी को जीत से रोकने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं.

हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे चिराग

बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा हो गया है. जिसमें चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें मिली हैं. जिसके बाद उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट रही हाजीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की चर्चा चल रही है. कुछ नामों का सुझाव संसदीय बोर्ड (बिहार) के द्वारा भेजा गया है. जिस पर भी आपसी विमर्श चल रहा है. चिराग ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी के रूप में हाजीपुर से वे खुद चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि बाकी के उम्मीदवारों पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा.

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, लेकिन अबतक कई राज्यों में सीटों का बंटवारा भी नहीं हो पाया है. इसी बीच इंडिया ब्लॉक ने झारखंड में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है. यहां पर लोकसभा की 14 सीटें हैं. सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पांच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक और सीपीआई-एमएल एक सीट पर चुनाव लड़ सकती है. जहां कोडरमा सीट को सीपीआई-एमएल को दिया गया है, वहीं आरजेडी को चतरा सीट दी गई है.

सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल

उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद दानिश अली कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दानिश अली को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था. दरअसल, दानिश अली की कांग्रेस से नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही थीं. इसी के चलते उन्हें बसपा ने निलंबित किया था. दानिश अली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपे नहीं है, एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं. दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले लोग हैं. आज हम एक दोराहे पर खड़े हैं, आज फैसला लेने का वक्त आ गया है. हमें विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना है.

कांग्रेस को लगा झटका

ओडिशा के खरियार विधायक अधिराज पाणिग्रही कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद बीजद में शामिल हो गए. खरियार विधायक अधिराज पाणिग्रही कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को बीजद में शामिल हो गए. पहली बार विधायक बने पाणिग्रही अपने समर्थकों के साथ भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय शंख भवन में बीजद में शामिल हुए. बीजद के संगठनात्मक सचिव प्रणब प्रकाश दास, महासचिव मानस मंगराज और महिला विंग की अध्यक्ष स्नेहांगिनी छुरिया ने उनका पार्टी में स्वागत किया.

मंडी से चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रतिभा सिंह

दिल्ली में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ हुए मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला लौट आईं. शिमला में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह मंडी से चुनाव नहीं लड़ेंगी. इसको लेकर आलाकमान को उन्होंने साफतौर से कह दिया है.उन्होंने कहा की पार्टी की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह मंडी से चुनाव लड़ सकें. संगठन में नाराजगी है और पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय नही हैं. ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ेंगी. प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि हमें दुख है हम राज्यसभा सीट नहीं जीत पाये, लेकिन अब हम लोकसभा चुनाव के लिए आज से मेहनत शुरू करेंगे और सभी सीटें जीतेंगे.

AIADMK ने घोषित किए 16 प्रत्याशी

लोक सभा चुनाव को लेकर दक्षिण भारत में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. इसी बीच AIADMK गठबंधन में तेनकासी निर्वाचन क्षेत्र से डीएमके को 5 सीटें मिली हैं. जबकि एसडीपीआई और पुथिया तमिलगम एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. इस बारे में AIADMK महासचिव ने जानकारी दी है. वही, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एम. के. कनिमोझी, टी.आर. बालू और ए. राजा सहित कुछ मौजूदा सांसदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है.

किसान संगठन नहीं करेंगे किसी का प्रचार

हाल ही में रामलीला मैदान में बुलाई गई किसान मजदूर की महापंचायत में एक प्रस्ताव लाया गया था. इसमें मांगें ना माने जाने पर लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार का विरोध किए जाने की बात कही गई थी. लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सक्रिय भारतीय किसान यूनियन ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के लिए प्रचार करने या चुनावी मंच साझा करने से किनारा कर लिया है. नरेश टिकैत और राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन ने अपने तमाम संगठनों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारतीय किसान यूनियन का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल के मंच, कार्यक्रम या उसके प्रचार प्रसार में शामिल ना हो.

AMMK के साथ बीजेपी ने किया गठबंधन

तमिलनाडु में टीटीवी दिनाकरण की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) और बीजेपी का लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है. बीजेपी ने दिनाकरण की पार्टी को दो सीटें दी हैं. बीजेपी के साथ गठबंधन होने के बाद दिनाकरण ने कहा कि हम चुनाव आयोग से अपने चुनाव चिन्ह पाने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने कुकर चुनाव चिह्न के लिए आवेदन किया था लेकिन हमें अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

गंगानगर सीट से लड़ सकते हैं चन्नी

पंजाब कांग्रेस में लोकसभा चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे पर मंथन जारी है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को राजस्थान के गंगानगर सीट से उतारने की तैयारी में है. इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि चन्नी पंजाब की जालंधर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. आम आदमी पार्टी (आप) ने इस सीट से सांसद सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल ने अब तक इस सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लैब में बन गया असली सोना…पीले धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

2 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

30 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

35 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

2 hours ago