चुनाव

एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें: तीसरे चरण का चुनाव संपन्न, पीएम मोदी और अडानी ने डाला वोट

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 7 मई की 10 बड़ी खबरें –

तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक औसतन 60% वोटिंग

शाम 5 बजे तक औसतन 60.19% वोटिंग हुई है. इनमें सबसे ज्यादा असम और सबसे कम महाराष्ट्र में वोटिंग हुई है. असम में 74.86%, गोवा में 72.52%, पश्चिम बंगाल में 73.93% छत्तीसगढ़ में 66.87%, कर्नाटक में 66.05%, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 65.23%, मध्य प्रदेश में 62.28%, गुजरात में 55.22%, बिहार में 56.01%, महाराष्ट्र में 53.40%, उत्तर प्रदेश में 55.13% वोटिंग हुई है.

मैनपुरी में वोटिंग के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया है. यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप सिंह के पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया और फिर पथराव होने लगा. मीडिया सूत्रों के मुताबिक पथराव शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई. पथराव के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए है.

राम गोपाल यादव ने अयोध्या में बने राम मंदिर पर दिया विवादास्पद बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के ​एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में बने नवनिर्मित राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘मंदिर बेकार है.’ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए सपा नेता राम गोपाल ने कहा, ‘हमारे देश में मंदिर इस तरह नहीं बनाए जाते हैं. राम मंदिर वास्तु के अनुसार नहीं बनाया गया है.’

चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी और दो कर्मचारियों की मौत

बिहार के सुपौल में मतदान ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई है तो वहीं कर्नाटक में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मचारियों की मौत हो गई है. बिहार में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वहीं कर्नाटक में चुनावी ड्यूटी में तैनात दो सरकारी कर्मचारियों की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

वोट डालने के बाद जनसैलाब के बीच पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद के बूथ पर जाकर अपना वोट डाला. बता दें कि पीएम मोदी के यहां पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे. तो वहीं पीएम मोदी भी जब मतदान केंद्र पहुंचे तो लोगों के साथ मुलाकात की. इसी दौरान वह एक बच्चे को दुलराते भी दिखे तो वहीं एक बुजुर्ग महिला ने उनको राखी बांधी.

“गर्मी में वोट डलवाने के लिए BJP वालों को मिलनी चाहिए सजा…” अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सैफई में अभिनव विद्यालय पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी वालों को इस बात की सजा मिलनी चाहिए कि वे जान-बूझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं. वह आगे बोले कि हमने गर्मियों के दौरान कई बार मतदान किया है. भाजपा जान-बूझकर हमें गर्मियों के दौरान वोट करने दे रही है. यह मतदान एक महीने पहले हो सकता था.

परिवार के साथ लाइन में लगकर Gautam Adani ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अडानी समूह के चेयरमैन और अरबपति कारोबारी गौतम अडानी गुजरात के अहमदाबाद में अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथ में वोट डाला. सबसे बड़ी बात ये रही कि उन्होंने अपने परिवार के साथ आम जनता के बीच लाइन में लगकर वोट डाला और लोगों को मतदान करने का संदेश दिया.

खुद पर बने मीम को PM मोदी ने री-पोस्ट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक मीम वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर री-पोस्ट करते हुए प्रशंसा की है और कहा है कि “आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया. चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता सचमुच आनंददायक है.” पीएम मोदी का ये एडिटेड AI मीम वीडियो कृष्णा नाम के एक यूजर द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया है.

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से पीठासीन अधिकारी के खिलाफ शिकायत की

वोटिंग शुरू होते ही समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से पीठासीन अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है. पार्टी ने एक के बाद एक कई ट्वीट में मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था और सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया है. सपा ने अपने अधिकारिक एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘आंवला लोकसभा के शेखुपुर में बूथ संख्या 346, 347,348, 352, 353 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं को डराया, धमकाया जा रहा है. दवाब बनाकर मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है.’

तेजस्वी सूर्या ने किया कर्नाटक की 28 की 28 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा 

बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा, “हम जहां भी जा रहे हैं वहां युवाओं में उत्साह है, PM मोदी के प्रति विश्वास है. मुझे पूरा विश्वास है कि तेलंगाना में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और कम से कम 15 सीट हम जीतेंगे. आज कर्नाटक में भी तीसरे चरण का मतदान हुआ है, कर्नाटक की 28 की 28 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है.”

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

7 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago