चुनाव

BJP की बंगाल फतह का ‘साइलेंट मास्टरमाइंड’! 1.75 लाख बैठकें और 5000 शाखाएं; जानें RSS के चक्रव्यूह में कैसे फंस गई TMC?

RSS strategy Bengal election BJP win: पश्चिम बंगाल में भाजपा की 207 सीटों वाली ऐतिहासिक जीत का सेहरा भले ही राजनीतिक चेहरों के सिर बंधा हो, लेकिन इसकी असली स्क्रिप्ट नागपुर और बंगाल के सुदूर गांवों में संघ के स्वयंसेवकों ने लिखी थी. दरअसल RSS के करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि बंगाल फतह के लिए संघ ने 1.75 लाख से अधिक छोटी-बड़ी बैठकें कीं और ‘मतदाता जागरूकता’ के नाम पर घर-घर दस्तक दी थी. यह महज एक चुनाव नहीं बल्कि संघ के लिए ‘अस्तित्व की लड़ाई’ थी, जिसे उन्होंने “यह आखिरी ट्रेन है” के नारे के साथ लड़ा.

15 साल की तपस्या का आज मिला फल(Bengal BJP win Factor)

इस चुनावी जीत के बीच बताते चलें बंगाल में संघ का विस्तार किसी चमत्कार से कम नहीं है. 2011 में जहां राज्य में महज 900 शाखाएं थीं, आज उनकी संख्या 5,000 पार कर गई है. अकेले 2021 के बाद संघ ने अपनी आक्रामक रणनीति के तहत 1,000 नई शाखाएं खोलीं.

वहीं ज्ञात रहे संघ ने बंगाल को तीन सांगठनिक प्रांतों उत्तर, मध्य और दक्षिण में बांटकर माइक्रो-प्लानिंग की. मध्य बंग प्रांत में पिछले 3 साल में 500 नई शाखाएं खुलना यह बताता है कि ‘भद्रलोक’ कहे जाने वाले शिक्षित वर्ग के बीच भी संघ ने अपनी पैठ बना ली है.

संघ का वो ‘इमोशनल’ कार्ड जिसने बदली हवा

जब RSS के स्वयंसेवकों ने बंगाल के मतदाताओं के बीच गए तो उन्होंने संदेश फैलाया कि “यह आखिरी ट्रेन है, अगर यह मौका चूक गए तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी. इसके साथ ही घुसपैठ और सुरक्षा के मुद्दे को सीधे पूर्वोत्तर भारत की अखंडता से जोड़ते हुए इस चुनाव को प्रोजेक्ट किया.

इसके अलावा बंकिमचंद्र चटर्जी की धरती पर ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष को मुद्दा बनाया गया. इसके फलस्वरूप लोगों के मन में यह बात गहराई से बैठाई गई कि जिस धरती से यह गीत निकला, वहां इसे बोलना ‘अपराध’ बना दिया गया है. वहीं छोटे बड़े सभी मंचों से संघ ने ‘जय श्री राम’ के प्रति ममता बनर्जी की नाराजगी को भी जनता के बीच ‘हिंदू पहचान’ के दमन के रूप में पेश किया गया.

जहां फेल हुई TMC, वहां चला संघ का जादू

इस चुनाव में संघ ने अपनी रणनीति (Bengal BJP win Factor) का केंद्र उन इलाकों को बनाया जहां टीएमसी मजबूत थी. चाय बागानों और आदिवासी बहुल ‘जंगलमहल’ क्षेत्रों में संघ ने अपनी सामाजिक विश्वसनीयता बढ़ाई. सेवा कार्यों के जरिए आदिवासियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा की गई, जिसका सीधा असर वोट प्रतिशत में दिखा. यह भी ज्ञात रहे इस बार बंगाल में 91% से अधिक रिकॉर्ड मतदान होना संघ के उस ‘डोर-टू-डोर’ संपर्क का नतीजा है, जिसने सुदूर इलाकों के मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक खींच लाया.

यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण से पहले बंगाल में साजिश की आहट!TMC दफ्तर से निकलीं 18 तलवारें, कार्यकर्ता के घर मिला बारूद का जखीरा

समन्वय बैठकें और माइक्रो-मैनेजमेंट का कमाल

चुनाव से ठीक पहले संघ ने भाजपा के भीतर की गुटबाजी को खत्म करने के लिए ‘प्रभावी समन्वय बैठकें’ कीं. सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ के मुद्दे पर जागरूकता फैलाकर एक ठोस ‘हिंदू वोट बैंक’ तैयार किया गया. चाय की थड़ियों से लेकर मंदिरों के चबूतरों तक, संघ के लाखों स्वयंसेवकों ने बिना किसी शोर-शराबे के ‘साइलेंट मिशन’ को अंजाम दिया. नतीजा (Bengal BJP win Factor) यह हुआ कि भाजपा ने न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी शिक्षित वर्ग (भद्रलोक) के बीच भी सेंध लगा दी, जो कभी भाजपा से दूरी बनाकर रखते थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

5 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

31 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

46 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

49 minutes ago