चुनाव

Maharashtra: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद NCP (शरद पवार) में हुए शामिल, नवाब मलिक की बेटी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है. चुनाव से ठीक पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के पति फहाद अहमद (Fahad Ahmad) सपा छोड़ NCP (Sharad Pawar) गुट में शामिल हो गए हैं. एनसीपी (शरद पवार) ने फहाद को अणुशक्ति नगर से प्रत्याशी भी बना दिया है. वह एनसीपी (अजित पवार) गुट से प्रत्याशी सना मलिक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. मुंबई की अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से नवाब मलिक चुनाव जीतते रहे हैं. सना मलिक नवाब मलिक की बेटी हैं.

पार्टी ने क्या कहा

एनसीपी (शरद पवार) नेता जयंत पाटिल की मौजूदगी में फहद अहमद ने पार्टी की सदस्यता ली. एनसीपी (शरद पवार) नेता जयंत पाटिल ने फहाद को पार्टी में शामिल कराने के बाद कहा कि समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद एनसीपी (शरद पवार) (NCP Sharad Pawar) में शामिल हो गए. उन्हें अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी की सना मलिक के खिलाफ मैदान में उतारा गया है. फहद एक पढ़े लिखे मुस्लिम युवक है. लोग चाहते हैं कि हम ऐसे नेता को मौका दें. वह पहले सपा में थे. मगर हमारी बातचीत हुई और वह हमारे साथ आ गए.

भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा: फहाद अहमद

अणुशक्ति नगर से शरद गुट के उम्मीदवार फहाद अहमद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह लोकतंत्र है, यहां भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा. नवाब मलिक ने निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं किया है. उनकी बेटी सना मलिक को अपने नाम पर चुनाव लड़ना चाहिए. मैं सड़कों पर सोया हूं, इसलिए मुझे पता है कि यहां के लोग किस दौर से गुजर रहे हैं. फहाद ने बताया कि  29 अक्टूबर को कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर और अन्य लोग मेरा नामांकन दाखिल करने आएंगे.

समाजवाद से जुड़ी जड़ें

फहाद अहमद ने कहा कि सपा और एनसीपी (शरद पवार) की जड़ें ‘समाजवाद’ से जुड़ी हुई हैं. महाराष्ट्र की जनता मौजूदा सरकार से छुटकारा पाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है. समाजवादी पार्टी और एनसीपी (शरद पवार) की तरह हैं. मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, सुप्रिया सुले और अखिलेश यादव के बीच बहुत मजबूत संबंध हैं. शरद पवार भी एक समाजवादी नेता हैं और मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने अखिलेश यादव से कहा है कि वे एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार के रूप में मे में मेरा नाम घोषित करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

12 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

15 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

38 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

41 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

57 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago