चुनाव

Lok Sabha Election 2024: ‘स्वामी प्रसाद का आशीर्वाद हमारे साथ, हम साथ मिलकर लड़ेंगे लड़ाई’, पल्लवी पटेल का बड़ा ऐलान

Lok Sabha Election 2024: विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होकर एआईएमआईएम से गठबंधन करने वाले अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने कहा है कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का आशीर्वाद उनके साथ है और वे साथ मिलकर सामाजिक न्याय के लिये मजबूत लड़ाई लड़ेंगे.

पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने कहा कि उनके ‘पिछड़ा, दलित, मुसलमान न्याय मोर्चा’ ने जनभावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही सरकार और विपक्ष के ‘बड़े लोगों’ के खिलाफ जनता को एक विकल्प दिया है. उन्होंने कहा, ”हम तो लगातार ‘इंडिया’ गठबंधन के अभिन्न अंग के रूप में काम कर ही रहे थे लेकिन आप लोगों ने देखा कि किस प्रकार हम लोगों को धोखा दे दिया गया. धोखा भी ऐसे वक्त पर दिया गया जब चुनावी गतिविधियां पूरे देश में काफी तेज हैं.” उन्होंने कहा, “हम राजनीतिक दल हैं तो हमें अपना रास्ता तो बनाना ही होगा और उसी के परिणामस्वरुप हमने अपना यह गठबंधन बनाया है.”

प्रदेश की मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी लोकसभा सीट की मांग पूरी नहीं होने पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से अलग हुए अपना दल (कमेरावादी) ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ रविवार को एक नये गठबंधन का ऐलान कर दिया. दोनों दलों ने पीडीएम (पिछड़ा, दलित, मुसलमान) न्याय मोर्चा बनाया और इसे पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों को न्याय दिलाने वाला मोर्चा बताया.

सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने कहा कि लोगों को लगता है कि सरकार और विपक्ष के वरिष्ठ नेता उनके सवालों पर चुप हैं या पीछे हट रहे हैं, इसलिए “हमने इस प्रदेश की जनता को एक विकल्प देने का काम किया है.”

वहीं, पल्लवी (Pallavi Patel) से सवाल पूछा गया कि क्या समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का झंडा थामने वाले मौर्य को भी पिछड़ा, दलित, मुसलमान न्याय मोर्चा में शामिल किया जाएगा तो उन्होंने कहा, ”मोर्चा में हमने सभी का स्वागत किया है और रही बात स्वामी प्रसाद मौर्य जी की तो वह अपने आप में सामाजिक न्याय की एक लंबी लड़ाई लड़ने वाले बहुत ही उच्च स्तर के नेता हैं तो उनको कैसे कोई किनारे कर सकता है.” उन्होंने कहा, “ वह हमारे साथ हैं. उनका आशीर्वाद हमारे साथ है और आप देखेंगे हम लोग मिलकर एक मजबूत लड़ाई लड़ेंगे.”

ये भी पढ़ें: UP में महिला जज को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने डाक से भेजा खत, जांच में जुटी पुलिस

पल्लवी पटेल ने कहा कि पिछड़ा, दलित, मुसलमान न्याय मोर्चा की लड़ाई को धार देने में मदद करने वाले हर संगठन का “हम स्वागत करते हैं.”  उधर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. स्वामी प्रसाद (Swami Prasad Maurya) ने ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा करते हुए यह भी कहा था कि अब देखना यह है कि ‘इंडिया’ गठबंधन उनका समर्थन करता है या नहीं. उन्होंने देवरिया से भी एक प्रत्याशी का नाम घोषित करते हुए कहा कि जल्द ही कुछ अन्य सीट पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा.

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने ‘एक्स’ पर कहा, “‘इंडिया’ गठबंधन में सम्मिलित उत्तर प्रदेश के दोनों बड़े दलों के नेताओं से मेरी वार्ता भी हुई एवं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप मैंने पांच नामों की सूची भी भेजी.” उन्होंने कहा कि लेकिन इस पर आजतक कोई घोषणा नहीं हुई.

Nitish Pandey

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

18 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

19 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

38 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago