Tamil Nadu election 2026 NDA seat sharing BJP 27 seats: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एनडीए ने अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है. सोमवार को AIADMK मुख्यालय में पूर्व सीएम के. पलानीसामी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में सीटों के बंटवारे पर मुहर लग गई. बता दें कि समझौते के तहत कुल 234 सीटों में से बीजेपी 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
वहीं डॉ. अंबुमणि रामदास की पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18 सीटें और टीटीवी दिनाकरन की AMMK को 11 सीटें आवंटित की गई हैं. बाकी बची सीटों पर मुख्य दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (AIADMK) अपने उम्मीदवार उतारेगी.
सीटों के ऐलान के बाद PMK अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने सत्तारूढ़ DMK पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और महिलाएं असुरक्षित हैं. रामदास ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर स्टालिन सरकार ने वाकई काम किया है, तो उन्हें इतने बड़े गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने दावा किया कि जनता DMK के ‘कमीशन और वसूली’ राज से तंग आ चुकी है और इस बार(Tamil Nadu Elections 2026) एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा.
इस ऐतिहासिक बैठक में राज्य बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन भी मौजूद रहीं. सौंदरराजन ने कहा कि यह एक ‘विजेता गठबंधन’ है जो तमिलनाडु के भविष्य को बदलने के लिए बना है. पीयूष गोयल की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि दिल्ली का नेतृत्व इस चुनाव को लेकर कितना गंभीर है. रणनीतिकारों का मानना है कि AIADMK ने अपने सहयोगियों को सम्मानजनक सीटें देकर विपक्षी एकता को मजबूत किया है ताकि एंटी-इंकम्बेंसी का पूरा फायदा उठाया जा सके.
तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है. एनडीए के इस फॉर्मूले ने मुकाबले को त्रिकोणीय से सीधा ‘NDA बनाम DMK गठबंधन’ में बदल दिया है. जहाँ एक तरफ स्टालिन अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बचाने की कोशिश करेंगे, वहीं पलानीसामी और मोदी की जोड़ी हिंदुत्व, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…