चुनाव

तमिलनाडु में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? अन्नामलाई ने कर दिया ऐलान

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK को सत्ता से बेदखल करने के लिए NDA ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच, चुनाव से जुड़ा सबसे बड़ा सवाल यह था कि अगर राज्य में NDA को जीत मिलती है, तो मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा? अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने इस सवाल का स्पष्ट जवाब दे दिया है. रविवार को तिरुचिरापल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए NDA के मुख्यमंत्री के नाम का साफ ऐलान कर दिया है.

तिरुचिरापल्ली की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने जनता से NDA के लिए वोट मांगा. उन्होंने AIADMK महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडाप्पडी के. पलानीस्वामी (EPS) को एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की पुरजोर अपील की है.

जयललिता का जिक्र कर मांगा वोट (Tamil Nadu NDA CM Candidate)

तिरुचिरापल्ली की जनसभा में अन्नामलाई ने पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता दिवंगत जे. जयललिता का जिक्र करते हुए जनता से भावनात्क अपील की. अन्नामलाई ने कहा कि-

‘पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता श्रीरंगम निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं और बाद में राज्य की मुख्यमंत्री बनीं. मैं आज जनता से अपील करता हूं कि वे NDA गठबंधन के पक्ष में भारी मतदान करें और एडाप्पडी के. पलानीस्वामी को एक बार फिर तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाएं.’

एडाप्पडी सीट का सियासी संग्राम (Tamil Nadu BJP CM Candidate)

मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किए गए एडाप्पडी के. पलानीस्वामी (EPS) एक बार फिर अपने मजबूत गढ़ ‘एडाप्पडी’ (Edappadi) से चुनावी मैदान में हैं. लेकिन इस बार यह लड़ाई इतनी आसान नहीं है, क्योंकि यहां मुकाबला त्रिकोणीय (Three-cornered) हो गया है.

AIADMK: एडाप्पडी के. पलानीस्वामी (EPS)

DMK: सी. कासी (C. Kasi) – जो सलेम जिला इकाई के एक अनुभवी और मजबूत स्थानीय नेता हैं.

NTK (नाम तमिझर काची): प्रियदर्शिनी – जो तमिल अस्मिता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों के साथ पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों को चुनौती दे रही हैं.

पलानीस्वामी का अभेद्य किला है ‘एडाप्पडी’

एडाप्पडी विधानसभा क्षेत्र एक दशक से अधिक समय से AIADMK और विशेष रूप से पलानीस्वामी का पारंपरिक और अभेद्य गढ़ रहा है. यहां की सियासी अहमियत सीधे तौर पर पलानीस्वामी के नेतृत्व से जुड़ी है.

2021 का रिकॉर्ड: पिछले चुनाव में EPS ने इस सीट से 93,802 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 163,154 वोट मिले थे, जबकि DMK के टी. सम्पतकुमार को महज 69,352 वोट हासिल हुए थे. उस वर्ष कुल 274,079 मतदाताओं में से 90.23% ने बंपर मतदान किया था.

2016 का चुनाव: इससे पहले 2016 में भी पलानीस्वामी विजयी हुए थे, लेकिन तब जीत का अंतर 42,022 वोटों का था. उस वक्त पीएमके (PMK) के एन. अन्नादुरई दूसरे और डीएमके (DMK) के पीए मुरुगेसन तीसरे स्थान पर रहे थे.

ये भी पढ़ें: सूरत में फूटा ‘पॉलिटिकल हवाला’ बम! मुश्किलों में घिरी AAP, चुनाव से पहले बड़ा बवाल

द्रविड़ राजनीति साधने की कोशिश (Tamil Nadu Election Update)

के. अन्नामलाई के इस स्पष्ट ऐलान के बाद तमिलनाडु चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. बीजेपी ने क्षेत्रीय क्षत्रप और AIADMK के मजबूत चेहरे पलानीस्वामी पर दांव लगाकर द्रविड़ राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति अपनाई है. अब देखना यह होगा कि क्या जनता अन्नामलाई की अपील को स्वीकार करते हुए पलानीस्वामी को फिर से ‘फोर्ट सेंट जॉर्ज’ (तमिलनाडु का सत्ता केंद्र) की चाबियां सौंपती है, या फिर एम.के. स्टालिन का जादू एक बार फिर बरकरार रहता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

22 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago