Tahalka Samvaad Lucknow
Tahalka Samvaad Lucknow: लखनऊ में तहलका इंडिया न्यूज की ओर से आयोजित तहलका संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है. इस मौके पर Bharat Express News Network के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो चुके हैं.
यह कार्यक्रम शहर के Hilton Garden Inn में आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में इंफ्लुएंसर्स, पत्रकार और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं.
कार्यक्रम का उद्देश्य संवाद के जरिए समाज और सरकार के बीच बेहतर समझ विकसित करना है. आयोजन के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनका सीधा संबंध आम लोगों और सरकारी नीतियों से है.
आयोजकों के मुताबिक, Tahalka India News का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है. संस्था का कहना है कि वह सिर्फ योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनके जमीनी असर को भी सामने लाने की कोशिश करती है. उनका फोकस इस बात पर है कि लोग समझ सकें कि सरकारी नीतियों का वास्तविक लाभ किस तरह मिल रहा है और कहां सुधार की जरूरत है.
कार्यक्रम के तहत एक इंफ्लुएंसर मीट का भी आयोजन किया जा रहा है. इस सत्र में डिजिटल क्रिएटर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स एक साथ बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे और मौजूदा मीडिया ट्रेंड्स पर चर्चा करेंगे. यह मंच नए विचारों के आदान-प्रदान और सहयोग के अवसर प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ें- ‘देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार…’, इतिहास के पन्ने पलटकर ओवैसी ने धो डाला
इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर Bhadas4Media है, जबकि चैनल पार्टनर Bharat Express रखा गया है. आयोजकों का मानना है कि ‘तहलका संवाद’ जैसे कार्यक्रम समाज और सरकार के बीच दूरी कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे मंचों के जरिए लोगों की आवाज सीधे नीति निर्माताओं तक पहुंचती है और एक मजबूत संवाद स्थापित होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…