Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 इस बार काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. 23 अप्रैल को राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. इसके बाद अब सभी को सोमवार, 4 मई का इंतजार है. इस दिन लोकतंत्र की जीत के साथ राज्य की राजनीति से जुड़े तीन बड़े सवालों के जवाब भी सामने आएंगे. क्या DMK सत्ता में वापसी कर इतिहास रचेगी? क्या AIADMK-BJP गठबंधन फिर से सत्ता हासिल कर पाएगा? या राज्य को एक नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय मिलेंगे या फिर TVK किंगमेकर की भूमिका में नजर आएगी?
हालांकि, इन सवालों के साथ ही नतीजों में पांच वीआईपी सीटों पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, अभिनेता से नेता बने विजय, AIADMK के के. पलानीस्वामी और एम. आर. विजयभास्कर जैसे दिग्गजों के लिए अपनी-अपनी सीट बचाना उनकी साख से जुड़ा हुआ माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी जीत बरकरार रखने की कोशिश में हैं. उनके सामने AIADMK के सैदाई दुरईसामी हैं, जिन्हें BJP गठबंधन का समर्थन मिला है. इस सीट पर कुछ अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से DMK और AIADMK के बीच माना जा रहा है. कोलाथुर का नतीजा पूरे राज्य की राजनीति का रुख तय करने में अहम माना जाता है.
चेपॉक की तिरुवल्लिकेनी सीट पर सबकी नजर बनी हुई है, जिसे DMK का मजबूत इलाका माना जाता है. यहां से उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला AIADMK के एवीए कसाली से है. सीट भले ही DMK के पक्ष में मानी जा रही हो, लेकिन जीत का अंतर शहरी वोटरों का रुझान दिखाएगा.
पेरम्बूर सीट इस बार काफी चर्चा में है, जहां अभिनेता से नेता बने विजय (Vijay) पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. वह अपनी पार्टी TVK के उम्मीदवार हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. यहां उनका सामना DMK के आर. डी. शेखर और एन. आर. धनपालन से है. कई उम्मीदवार होने के कारण इस सीट को सबसे कड़े और अनिश्चित मुकाबलों में गिना जा रहा है.
AIADMK के लिए एडप्पाडी सीट बहुत अहम मानी जा रही है. एडप्पाडी के. पलानीस्वामी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है. उनका मुकाबला कई उम्मीदवारों से है, जिसमें संपत कुमार भी शामिल हैं. अगर वे जीतते हैं तो पार्टी में उनकी पकड़ मजबूत होगी, लेकिन हार से पार्टी की स्थिति कमजोर पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: ममता का 15 साल का ‘राज’ या बीजेपी का ‘परिवर्तन’? कल सुबह 8 बजे से शुरू होगा बंगाल की किस्मत का फैसला
करूर सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक और कई पार्टियों के बीच है. DMK, AIADMK, भारतीय जनता पार्टी और TVK के उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य चेहरों में AIADMK एम. आर. विजयभास्कर, BSP के पी. जयगोपाल, DMK के आसी एम. थियागराजन और TVK के ओर से मथियालगन शामिल हैं. इस वजह से यहां जीत के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
सोमवार को होने वाली काउंटिंग के 62 केंद्रों पर EVM कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं और गिनती के दौरान करीब 18,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. गिनती सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी, इसके बाद 8:30 बजे EVM मशीनों के वोट गिने जाएंगे. पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई है और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां भी तैनात की गई हैं. लगभग एक लाख पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे. पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर के निर्देश पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखने को कहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…