चुनाव

तमिलनाडु में किसकी सरकार? एग्जिट पोल ने बढ़ाया सस्पेंस, DMK vs NDA, क्या TVK बना किंगमेकर?

Tamil Nadu exit polls 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर आए 10 बड़े एग्जिट पोल ने सियासी माहौल को बेहद रोमांचक और उलझन भरा बना दिया है. 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का आंकड़ा जरूरी होता है, और इसी आंकड़े के इर्द-गिर्द सभी दावों और अनुमानों की लड़ाई चल रही है.

इन सर्वे में से छह एग्जिट पोल सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन की वापसी का संकेत दे रहे हैं, जबकि कुछ में AIADMK को भी मजबूत स्थिति में दिखाया गया है. वहीं, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात अभिनेता से नेता बने विजय की नई पार्टी TVK को लेकर सामने आई है, जिसने पूरे चुनावी समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है.

किसे कितनी सीट मिल रही है?

कई एग्जिट पोल में अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है. ‘प्रजा पोल’ और ‘चाणक्य स्ट्रैटजी’ के मुताबिक द्रमुक+ को बड़ी जीत मिल सकती है. उनेक अनुसार, DMK को (145-168) सीटें मिल रही है. वहीं ‘जेवीसी’ और ‘वोट वाइब’ ने अलग अंदाजा लगाते हुए एनडीए को मजबूत स्थिति में दिखाया है, जहां उसे बहुमत के आसपास या उससे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. इनके मुताबिक, NDA को (128-147) सीटें मिल रही है.

सबसे चौंकाने वाली बात अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को लेकर सामने आई है. ‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वे में टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. साथ ही अपने पहले चुनाव में सत्ता की कुर्सी हासिल कर सकती है. वहीं, ‘कामाख्या एनालिटिक्स’ के सर्वे के अनुसार किसी भी पार्टी को साफ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा. इस अनुमान में विजय की पार्टी टीवीके 67 से 81 सीटें हासिल कर सकती है, जिससे वह सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली पार्टी बन सकती है.

TAMIL NADU ELECTION 2026 – EXIT POLL
एजेंसी द्रमुक+ एनडीए टीवीके अन्य
मैट्रिज 122–132 87–100 10–12 0–6
पीपल्स पल्स 125–145 65–80 18–24 2–6
चाणक्य स्ट्रैटजी 145–160 50–65 — 18–26
प्रजा पोल 148–168 61–81 — 1–9
पी-मारक्यू 125–145 65–85 16–26 1–6
जेवीसी 75–95 128–147 8–15 —
पीपल्स इन्साइट 120–140 60–70 30–40 0–4
कामाख्या एनालिटिक्स 78–95 68–84 67–81 —
एक्सिस माय इंडिया 92–110 22–32 98–120 —
वोट वाइब 103–113 114–124 4–10 —

 


ये भी पढ़ें: AI ने भांप ली बंगाल की नब्ज! भारत एक्सप्रेस-AM Analytics का सुपर सटीक AI एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, ममता की विदाई तय


कुल मिलाकर अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजे एक-दूसरे से काफी अलग हैं, इसलिए तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है. अब असली स्थिति 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएगी, जब पता चलेगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

49 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago