Bengal Election AI Exit Poll
Bengal Election AI Exit Poll: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वोटिंग प्रक्रिया के समाप्त होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं. AM Analytics की तरफ से भारत एक्सप्रेस को दिए गए AI एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी दीदी के किले पर जीत दर्ज करते हुए भारी बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है. एग्जिट पोल में बीजेपी को 170 से 200 सीटें मिल रही हैं. सूबे की 294 सीटों पर हुए इस चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही एग्जिट पोल ने बंगाल सहित पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दी है.
AM Analytics के एआई एग्जिट पोल के मुताबिक 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इस चुनाव में 57 प्रतिशत से लेकर 65 प्रतिशत तक सीटें मिल सकती हैं. दूसरी ओर टीएमसी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगता दिख रहा है. एआई एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी को इस बार 31 प्रतिशत से 42 प्रतिशत सीटें मिलने का अनुमान है.
गौरतलब है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने 294 विधानसभा सीटों में से 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि बीजेपी सिर्फ 77 सीटें ही जीत पाई थी.
वोट शेयर में भी बीजेपी दे रही चुनौती
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोट शेयर मामले में भी बीजेपी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देते दिख रही है. एआई एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी पर इस बार जनता जबरदस्त भरोसा दिखा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40 से 45 प्रतिशत वोट मिल रहा है. जबकि टीएमसी को 44 से 46 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है.
गौरतलब है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी जहां 48.02 प्रतिशत वोट शेयर लेकर लैंडस्लाइड जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी मात्र 38.15 प्रतिशत वोट पाई थी. ऐसे में बीजेपी यहां पर भी तृणमूल कांग्रेस को जबरदस्त चुनौती दे रही है.
SIR फैक्टर कितना असरदार?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में SIR बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR को लेकर बीजेपी पर बार-बार निशाना साधती दिखीं थी. उनका डर एआई एग्जिट पोल में सच होता दिख रहा है.
AM ANALYTICS के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में SIR बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक 70.7 फीसदी लोगों का मानना है कि SIR सीटों के लिहाज से बड़ा फैक्टर रहा, जबकि 29.3 फीसदी ने इससे इनकार किया. वहीं जनता की राय में 50 फीसदी लोगों ने माना कि SIR असरदार है, 24 फीसदी ने इसे नकार दिया, जबकि 26 फीसदी लोगों ने पता नहीं कहा.
ये भी पढ़ें- क्या बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार? बस थोड़ी ही देर में जानिए भारत एक्सप्रेस और AM Analytics के AI Exit Poll के आंकड़े
AI Exit Poll के इन आंकड़ों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. सीटों के लिहाज से बीजेपी को जबरदस्त बढ़त मिलते दिख रही है. ऐसे में अब सबकी निगाहें 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों पर है. जो यह तय करेंगे कि बंगाल में ममता सरकार बरकरार रहेगी या इस बार खेला होबे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


