अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बधाई दी. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई के अनुसार, ट्रंप ने फोन पर मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भारत उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इस जीत को अहम और ऐतिहासिक बताया.
बीजेपी ने पहली बार पश्चिम बंगाम में सत्ता हासिल की है. राज्य की 294 सीटों में से बीजेपी ने 207 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह राज्य लंबे समय से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव में रहा है. इस नतीजे के साथ करीब 15 साल पुराना शासन खत्म हो गया, जिसे भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
सोमवार को जीत के बाद नई दिल्ली में समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बंगाल के लिए नई शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि यह जनादेश डर से मुक्त, विकास-प्रधान और भरोसेमंद शासन की ओर कदम है. साथ ही उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने अब उस सोच को आगे बढ़ाने का मौका दिया है.
अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इस नतीजे को अहम बताया है. BBC ने इसे पीएम मोदी की चुनौतीपूर्ण जीत बताया, जबकि द वाशिंगटन पोस्ट ने इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव कहा. द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह परिणाम भारत के राजनीतिक माहौल में नई दिशा का संकेत देता है.
ये भी पढ़ें: ‘कमल’ तो खिल गया, पर कांटों भरी है आगे की राह; बंगाल में जीत के बाद बीजेपी के सामने खड़ी हैं ये बड़ी चुनौतियां
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह जीत कई कारणों का परिणाम है. इसमें सत्ता विरोधी माहौल और भाजपा के संगठित प्रचार अभियान की अहम भूमिका रही. उनका कहना है कि पार्टी ने लंबे समय से रणनीतिक तरीके से काम किया, जिसका असर चुनाव नतीजों में दिखा.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज…