चुनाव

Bihar Election: बीजेपी की पहली सूची जारी, सम्राट चौधरी समेत 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस सूची में कई बड़े और पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है जिससे साफ है कि पार्टी अपने अनुभवी नेताओं पर भरोसा बनाए हुए है.

पुराने चेहरों पर भरोसा

सबसे खास बात यह है कि उपमुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से तो विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट मिला है. पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को फिर से मैदान में उतारकर यह संदेश दिया है कि वह संगठन की मजबूती और अनुभव को प्राथमिकता दे रही है.

दानापुर से रामकृपाल यादव, बांकीपुर से मंत्री नितिन नबीन, सिवान से मंत्री मंगल पांडेय, दरभंगा से संजय सरावगी, और छातापुर से नीरज कुमार बबलू को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री सीएम रेणु देवी को बेतिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

सूची में कई नए नाम शामिल

बीजेपी की इस सूची में पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए नामों को भी जगह दी गई है, लेकिन पार्टी ने फिलहाल अपने बड़े नेताओं को ही प्राथमिकता दी है. इससे साफ है कि बीजेपी इस बार भी अपने मजबूत गढ़ों को बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें-उजियारपुर की चुनावी पहेली! विधानसभा में ‘लालटेन’ तो लोकसभा में ‘कमल’, क्या त्रिकोणीय मुकाबले में बदल पाएगी बाजी?

दूसरी सूची भी जल्द होगी जारी

सूत्रों की माने तो पार्टी जल्द ही दूसरी सूची भी जारी करेगी जिसमें बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम होंगे. बिहार में चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

22 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

25 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

41 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

57 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

59 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

60 minutes ago