Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Election: बीजेपी की पहली सूची जारी, सम्राट चौधरी समेत 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Bihar Election: विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी की है जिसमें 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. उपमुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि नितिन नबीन, मंगल पांडेय, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद जैसे बड़े नेताओं को भी टिकट मिला है.

Bihar Election 2025

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस सूची में कई बड़े और पुराने चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है जिससे साफ है कि पार्टी अपने अनुभवी नेताओं पर भरोसा बनाए हुए है.

पुराने चेहरों पर भरोसा

सबसे खास बात यह है कि उपमुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से तो विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट मिला है. पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को फिर से मैदान में उतारकर यह संदेश दिया है कि वह संगठन की मजबूती और अनुभव को प्राथमिकता दे रही है.

दानापुर से रामकृपाल यादव, बांकीपुर से मंत्री नितिन नबीन, सिवान से मंत्री मंगल पांडेय, दरभंगा से संजय सरावगी, और छातापुर से नीरज कुमार बबलू को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री सीएम रेणु देवी को बेतिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

सूची में कई नए नाम शामिल

बीजेपी की इस सूची में पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए नामों को भी जगह दी गई है, लेकिन पार्टी ने फिलहाल अपने बड़े नेताओं को ही प्राथमिकता दी है. इससे साफ है कि बीजेपी इस बार भी अपने मजबूत गढ़ों को बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें-उजियारपुर की चुनावी पहेली! विधानसभा में ‘लालटेन’ तो लोकसभा में ‘कमल’, क्या त्रिकोणीय मुकाबले में बदल पाएगी बाजी?

दूसरी सूची भी जल्द होगी जारी

सूत्रों की माने तो पार्टी जल्द ही दूसरी सूची भी जारी करेगी जिसमें बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम होंगे. बिहार में चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital