Blockbuster Movie: बॉलीवुड में आपने कुछ ऐसी फिल्मे जरूर देखी होंगी जिससे बार-बार देखा जाए तो भी मन नहीं भरता. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो 26 साल पुरानी है. इस फिल्म में उस समय बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार्स थे. तीनों के बीच प्यार का ऐसा लव ट्राएंगल दिखाया गया कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. ये फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी. आज भी लोगों इ, फिल्म को दोबारा देखना पसंद करते हैं. ऐसे में चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं इस फिल्म के बारे में.
जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान और करिश्मा कपूर की 1999 में आई फिल्म बीवी नंबर 1 है. इस फिल्म में 5 सुपरस्टार थे. जिनके बीच ऐसी कहानी पिरोई गई थी की फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था. बीवी नंबर 1 का निर्देशन डेविड धवन ने किया था. जबकि स्टार्स में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तब्बू थीं.
बीवी नंबर 1 में रूपाली (सुष्मिता सेन) के चलते पूजा (करिश्मा कपूर) का बसा-बसाया घर बर्बाद होने लगता है और वह पति प्रेम (सलमान खान) को सबक सिखाने की ठान लेती है. पति के घर से जाती ही वह अपने बच्चों और सास को भी रूपाली के पास भेज देती है इसके बाद रूपाली के साथ जो कुछ भी घटता है वह प्रेम से अलग होने का मन बना लेती है. फिल्म में बेहद एंटरटेनिंग अंदाज में पूरी कहानी बयां की गई और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था. फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था.
ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रही है TV की ये खूबसूरत हसीना, रोमांस के बाद अब करेंगी स्टंट
बीवी नंबर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 49 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जिसने लोगों को खूब हंसाया और बीवी की ताकत को भी दर्शाया. एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी होने के बावजूद भी यह एक पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म थी. आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. बीवी नंबर 1 में करिश्मा कपूर ने एक आदर्श बहू पूजा मेहरा का किरदार निभाया है. सलमान ने पति प्रेम का और सुष्मिता सेन ने रूपाली नाम की मॉडल का किरदार निभाया है जिसके प्यार में प्रेम दीवाना हो जाता है.
प्रेम, रुपाली और पूजा के बीच फिल्म में इतना स्यापा दिखाया गया है कि कई बार तो आप हंसते-हसंते अपना पेट पकड़ लेंगे.अनिल कपूर का भी बेहतरीन रोल है.फिल्म में कई सीन्स ऐसे हैं जो यादगार बन गए. इस फिल्म का बजट महज 12 करोड़ था. लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 49.81 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसे आईएमडीबी पर रेटिंग 5.7 मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…