देश

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बोलेरो और बस की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन यात्री घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव खामगांव हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

हादसे में 5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बुलढाणा के शेगांव खामगांव हाईवे पर बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई, तभी पीछे से आ रही एक अन्य बस भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन में टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें- यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, ढाई लाख का इनामी शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं, सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण मान रही है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

5 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

5 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

6 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago