National Film Award: दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित हुए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का जलवा देखने को मिला है. 33 साल लंबे करियर में पहली बार उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया है. यही वजह है कि शाहरुख खान इस समय लगातार चर्चा में बने हुए हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में दमदार एक्टिंग के लिए दिया है. मंच पर पहुंचते ही पूरा हॉल तालियों की गूंज से उठा. पुरस्कार लेते समय उन्होंने दर्शकों को आदाब के साथ नमस्ते भी किया. शाहरुख काले और सफेद रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
शाहरुख खान ने इस सम्मान को अपने करियर का ऐतिहासिक पल बताया. अगस्त में जब विजेताओं की घोषणा हुई थी, तभी अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम और परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा था कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों लेकर आई है. जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 1,160 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और हाल के समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हुई.
शाहरुख के साथ एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला. उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल में अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. यही फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार भी जीता. वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी रानी मुखर्जी.
इस साल बेस्ट एक्टर का सम्मान शाहरुख खान और विक्रांत मैसी दोनों को दिया गया है. विक्रांत को उनकी शानदार फिल्म ‘12th फेल’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है. नियमों के हिसाब से जब एक ही कैटेगरी में दो कलाकार चुने जाते हैं, तो पुरस्कार राशि बराबर हिस्सों में बांटी जाती है. आमतौर पर इस पुरस्कार के साथ विजेता को ₹2 लाख नकद, स्वर्ण कमल और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. लेकिन इस बार यह सम्मान साझा होने के कारण दोनों कलाकारों को केवल ₹1-1 लाख रुपये ही मिलेंगे.
नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग भी सुर्खियों में है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा नजर आएंगे.
फिल्म के विलेन के तौर पर अभिषेक बच्चन को कास्ट किया गया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता करणवीर मल्होत्रा भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं और पोलैंड में शूटिंग शुरू कर चुके हैं. मेकर्स फिल्म को साल 2026 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: आज 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से कई…
Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…