71st National Film Award: इंडियन सिनेमा के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड हमेशा से ही बहुत बड़ा सम्मान माना जाता है. इस साल 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा 1 अगस्त को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की थी. लगभग दो महीने बाद मंगलवार 23 सितंबर को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया. ये पुरस्कार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों और उनके योगदान को ध्यान में रखकर दिए गए है.
मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण साउथ सुपरस्टार मोहनलाल रहे, जिन्हें भारतीय फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सम्मानित किया गया है. उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ मलयालम सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए सबसे गर्व की बात है.
#WATCH | Delhi: 71st National Film Awards | Dadasaheb Phalke Award recipient Actor Mohanlal says, “…This is not a dream come true. This is something far greater. It’s magical. It’s sacred…”
He says, “As a representative of the Malayalam film industry, I am deeply humbled to… pic.twitter.com/x1z6veIslh
— ANI (@ANI) September 23, 2025
5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 9 स्टेट अवॉर्ड, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके मोहनलाल ने मलयालम ही नहीं, तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. मोहनलाल ने कहा कि ‘ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का है. वो उन सभी निर्देशकों-लेखकोंक के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा किया’.
शाहरुख- रानी मुखर्जी को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी नेशनल अवॉर्ड की लिस्ट में जगह मिली. फिल्म जवान में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया. 33 साल लंबे करियर में यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है, जो उनके लिए और उनके करोड़ों फैंस के लिए बेहद खास बन गया. वहीं, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी उनके शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला.
#WATCH | Delhi: Superstar Shah Rukh Khan, actors Rani Mukerji and Vikrant Massey present at Vigyan Bhawan for the 71st National Film Awards.
The Best Actor in a Leading Role award has been shared by Shah Rukh Khan for ‘Jawan’ and Vikrant Massey for ’12th Fail’, and the Best… pic.twitter.com/PfogNDvfyx
— ANI (@ANI) September 23, 2025
विक्रांत मैसी को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
एक्टर विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. तो वहीं तमिल फिल्म पार्किंग के लिए एमएस भास्कर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला. रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म एनिमल ने बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड जीता, जबकि सैम बहादुर को बेस्ट मेकअप और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का सम्मान मिला. यहां जानिए किसे, किस कैटेगरी में मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड…
Celebrating the brilliance of #IndianCinema at the 71st #NationalFilmAwards!
🏆Award for the ‘Best Actor in a Leading Role’ is conferred to Vikrant Massey for ‘12th Fail’ (Hindi).@rashtrapatibhvn @AshwiniVaishnaw @DrLMurugan @nfdcindia @VikrantMassey @PIB_India @DDNewslive… pic.twitter.com/hrXH9W6pp4
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 23, 2025
MS Bhaskar received his National Award for #Parking Best Supporting role🌟🔥 pic.twitter.com/V4gQFG2DGB
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) September 23, 2025
ये भी पढ़ें: Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने किया Pregnancy Announcement, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्यारा पोस्ट
कोरियोग्राफी, एक्शन फिल्मों का दिखा जलवा
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लोकप्रिय गीतों पर कोरियोग्राफी के लिए वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला.
- दूसरी ओर ‘द केरल स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए सुदीप्तो सेन को मिला.
- तेलुगु फिल्म हनुमान ने बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का अवॉर्ड अपने नाम किया.
- बंगाली फिल्म डीप फ्रीज को बेस्ट बंगाली फिल्म घोषित किया गया.
- गुजराती फिल्म वश के निर्देशक को रजत कमल अवॉर्ड मिला और बेस्ट कन्नड फिल्म का पुरस्कार ‘द रे ऑफ होप’ ने जीता.
- एकता कपूर की फिल्म ‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का सम्मान दिया गया. इस फिल्म में सान्या माल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
- प्रसिद्ध समीक्षक उत्पल दत्ता को बेस्ट फिल्म क्रिटिक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
