उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का पांचवां चरण शुरू, बेटियों को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी जा रही शिक्षा

उत्तर प्रदेश सरकार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत कर दी है. यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 30 दिनों के लिए चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित इस पहल में बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, अपराधियों में कानून का डर पैदा करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

अभियान के अंतर्गत एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता, पिंक बूथों पर निगरानी, स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता सत्र, लघु फिल्मों का प्रदर्शन और ग्राम पंचायत स्तर पर महिला बीट अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आज इस अभियान के तहत एसीपी प्रथम नोएडा, श्री प्रवीण कुमार ने कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर की छात्राओं को आमंत्रित कर उन्हें पुलिस कार्य प्रणाली, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी.

खास बात यह रही कि कक्षा 8 की छात्रा शिवानी को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम नोएडा (सेक्टर-6) के रूप में नियुक्त कर नेतृत्व और जिम्मेदारी का अनुभव कराया गया. इस कदम को बालिकाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरक पहल के रूप में देखा जा रहा है.

UP में सुरक्षा और जागरूकता अभियान तेज

पुलिस कमिश्नरेट का उद्देश्य ना सिर्फ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, बल्कि साइबर क्राइम और अन्य आधुनिक अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करना भी है. मिशन शक्ति के पांचवें चरण से उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण का निर्माण होगा.

इस अभियान के माध्यम से सरकार यह संदेश देना चाहती है कि हर बेटी सुरक्षित और सम्मानित जीवन जीने की हकदार है, और समाज में उसकी भूमिका और अधिकारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें- UP News: गाजियाबाद में महिला पुलिस ने किया एनकाउंटर, लूट-छिनैती के आरोपी को दबोचा

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

6 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

16 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

31 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

33 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

40 minutes ago