आमिर खान
अभिनेता आमिर खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां आमिर अपनी बेटी आयरा की सगाई में वह अपने ही गाने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं.
आमिर खान की बेटी आयरा खान लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. अब हाल ही में इरा ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में नुपुर शिखरे से सगाई कर ली हैं.
दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अपनी बेटी की सगाई में आमिर खान काफी खुश दिखाई दिए और जमकर डांस किया. उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसमें अभिनेता को देखकर लोग हैरान रह गए, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते दिखाई दिए.
अपनी लाडली बेटी आयरा खान की सगाई में आमिर खान व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए. पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो में आमिर खान को खुशी से जमकर डांस करते देखा जा सकता है. हालांकि इस वीडियो में आमिर खान को देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए हैं और अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…