देश

C-Voter Opinion Poll: सौराष्ट्र की 54 सीटों पर क्या बीजेपी कर पाएगी कमाल? जानिए क्या कहते हैं सर्वे के नतीजे

C-Voter Opinion Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है. बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही है, तो वहीं दूसरे राजनीतिक दल भी अपनी सियासी चालों से एक दूसरे को पटखनी देने में लगी हैं. कांग्रेस अपना राजनीतिक वनवास खत्म करना चाहती है. तो वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी राज्य में मुकाबला त्रिकोणीय होने का दावा कर रही है. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रहा है, चुनाव और दिलचस्प होता जा रहा है.

इसी बीच एबीपी न्यूज-सी वोटर (C-Voter Opinion Poll) का गुजरात चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) को लेकर एक सर्वे आया है. एबीपी सी वोटर (C-Voter Opinion Poll) ने सौराष्ट्र की 54 विधानसभा सीटों पर लोगों का मूड जानने की कोशिश की है. एबीपी सी वोटर सर्वे में इस क्षेत्र में बीजेपी को 44, कांग्रेस को 32, आप को 18 और अन्य को 6 सीट मिलता दिख रहा है. इन 54 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन पिछले चुनाव में काफी खराब था.

2017 में लगा था भाजपा को झटका

भारतीय जनता पार्टी सौराष्ट्र में शुरू से ही काफी मजबूत रही है. लेकिन 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटीदार आंदोलन के चलते झटका लगा था. कांग्रेस ने इस इलाके में भाजपा को जबरदस्त शिकस्त दी थी. शायद इसकी ये भी वजह थी कि तब पाटीदार आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल कांग्रेस में हुआ करते थे. कांग्रेस ने सौराष्ट्र में 30 सीटें हासिल की थी. वहीं भाजपा की सीटों की 23 हो गई थी. साल 2012 में हुए चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने यहां 35 सीटें जीती थी.

पीएम मोदी ने संभाली चुनाव की कमान

गुजरात चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) में सभी राजनीतिक दल प्रचार और प्रबंधन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से खुद प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है. कांग्रेस भी 27 साल के बाद सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में दो बड़ी रैलियां करेंगे, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल गुजरात के लगातार दौरे कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : ‘काशी तमिल संगमम’: काशी और तमिलनाडु दोनों शिवमय और शक्तिमय हैं’: PM मोदी

दो चरणों में होना है मतदान

आपको बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को है. चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

1 minute ago

‘हाथी के दांत दिखाने के और…’ 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया का बयान हुआ VIRAL

Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…

5 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…

19 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर! दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना; चेक करें आज का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…

39 minutes ago

‘पहले मानवता, फिर परंपरा…!’ एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही सीएम योगी ने रोकी यात्रा, दिल जीत लेगा ये VIDEO

गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…

39 minutes ago