शाहरुख खान और आमिर खान
Darr Film: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के लिए काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्होंने एक से बढ़ कर एक फिल्मों में काम किया है जिसमें डर भी शामिल है. एक्टर ने फिल्म डर में एक जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभाई थी. उनका किरदार फिल्म में नेगेटिव था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस रोल को प्ले किया था वो आज भी लोगों के दिलों में छा गई है. उनका एक डायलॉग आई ल यू…क…क…क…क किरन अक्सर लोगों के जुबान पर रहता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. उनके पहले यह फिल्म आमिर खान को ऑफर किया गया था लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था? हाल ही में आमिर ने इस बारे में बात की और कहा कि वो मानते हैं कि उनका इस फिल्म को छोड़ना ही बेहतर था. इस बात का उन्हें कोई पछतावा नहीं है.
यशराज की फिल्म डर में नेगेटिव रोल के लिए, शाहरुख खान नहीं, बल्कि आमिर मेकर्स की पहली पसंद थे. आमिर भी इस फिल्म को करना चाहते थे और उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी. लेकिन, आमिर की एक शर्त की वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. एक इंटरव्यू के दौरान, आमिर ने बताया था कि उनकी एक पॉलिसी है कि अगर फिल्म में एक से ज्यादा हीरो हैं, तो वह डायरेक्टर से ज्वॉइंट नरेशन करने के लिए कहते हैं. इस फिल्म के लिए भी वह यही चाहते थे कि यश चोपड़ा, उन्हें और शाहरुख को साथ में नरेशन दें.
लेकिन, उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. इसके बाद, आमिर ने फिल्म से दूरी बना ली और यह रोल शाहरुख को मिल गया. बता दें कि बाद में सनी देओल को इस बात से दिक्कत हुई थी कि फिल्म में उन्हें शाहरुख से कम स्क्रीन टाइम और अहमियत मिली और सारी लाइमलाइट शाहरुख के हिस्से में आई. इसे लेकर, दोनों एक्टर के बीच सालों तक विवाद भी रहा और सनी देओल ने उसके बाद यश चोपड़ा के साथ काम करने से भी मना कर दिया था.
ये भी पढ़ें: IIFA Digital Awards 2025: जानिए कौन है OTT पर फिल्मों और Web Series का बादशाह, यहां देखिए विनर लिस्ट
आमिर ने आगे कहा कि शाहरुख खान इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट थे. यश जी मेरे जरिए फिल्म में जो जान डालने की कोशिश कर रहे थे अगर मैं इसे कर रहा होता तो ये गलत हो जाता. मुझे इसे न करने का कोई पछतावा नहीं है. PVR Inox के इस इवेंट में आमिर के साथ लेखक जावेद अख्तर भी मौजूद थे. उन्होंने एक्टर के टैलेंट की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने दरअसल आमिर को लगान फिल्म करने से मना किया था. आमिर का जादू ये है कि वो अपरंपरागत फिल्मों में अपना पैसा लगाते हैं.
बता दें 1933 में रिलीज हुई फिल्म डर एक साइको थ्रिलर फिल्म थी जिसे यश चोपड़ा ने खुद डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल के साथ जूही चावला, अनुपम खेर भी थे. ये एक ऑब्सेस्ड लवर की कहानी थी. आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर की फिल्म सितारे जमीं पर पाइपलाइन में है.
-भारत एक्सप्रेस
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…