खेल

“हमारे ब्लू बॉयज़ को हार्दिक बधाई…”, ICC Champions Trophy जीतने पर टीम इंडिया को नीता अंबानी ने दी बधाई

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. इस मौके पर देशभर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है. टीम इंडिया को बधाई देने वालों का तांता लगा है. इसी कड़ी में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने टीम इंडिया को बधाई दी.

“यह एक अरब सपनों का साकार होना है”

उन्होंने कहा, “भारत के लिए यह कितना गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को तीसरी बार जीतने और एक बार फिर विश्व मंच पर देश को चमकाने के लिए हमारे ब्लू बॉयज़ को हार्दिक बधाई. यह जीत सिर्फ़ क्रिकेट से कहीं बढ़कर है – यह एक अरब सपनों का साकार होना है, एक राष्ट्र का बढ़ता हुआ गौरव है. भारत चमक रहा है और दुनिया देख रही है। जय हिंद!”

यह भी पढ़ें- ICC Champions Trophy: ‘सबसे अनफिट कप्तान’ ने 1.4 अरब सपनों को दिलाई चैंपियंस ट्रॉफी

4 विकेट से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती है. पहली बार 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी. फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत चैंपियन बना. अब 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक और इतिहास रच दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago