सांकेतिक तस्वीर.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा उस समय हुआ, जब मैहर मंदिर में मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन ट्रक से टकरा गया.
मिली जानकारी के अनुसार, एक वाहन में सवार होकर लोग मुंडन के लिए मैहर मंदिर जा रहे थे, तभी सीधी जिले में ट्रंक और वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जोर हुई कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.
इस एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए, जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को रीवा में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें- Delhi Riots: अदालत ने शरजील इमाम को जामिया नगर हिंसा का सरगना माना, 11 पर आरोप तय, शिफा उर रहमान समेत 15 बरी
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है. वजह सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…
Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…
Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…
राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…