ताजिकिस्तानी सिंगर और बिग बॉस के चर्चित कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू शनिवार सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे. जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरे, स्थानीय अथॉरिटीज ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी.
अब्दू की मैनेजमेंट कंपनी ने खलीज टाइम्स को उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चोरी किस चीज की हुई या आरोप किस व्यक्ति या संस्था ने लगाए हैं. अब्दू रोजिक की टीम ने इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार किया है और कहा कि वे कानूनी सलाह ले रहे हैं.
दुबई पुलिस की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस घटना ने अब्दू के प्रशंसकों को झटका दिया है, जो सोशल मीडिया पर उनके लिए चिंता जता रहे हैं.
अब्दू रोजिक अपनी मधुर आवाज और छोटे कद की वजह से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए. बिग बॉस में उनकी मासूमियत और दिल जीतने वाली शख्सियत ने उन्हें भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिलाई हैं.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या अब्दू इन आरोपों से बरी हो पाते हैं. उनके मैनेजमेंट की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़े: अब मध्य प्रदेश में क्यों होने लगा वोटर लिस्ट पर बवाल?
भारत एक्सप्रेस
पटना में गंगा नदी के डूब क्षेत्र से 8 सप्ताह में सभी अवैध निर्माण हटाने…
Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…
स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…