Bharat Express DD Free Dish

बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

बिग बॉस फेम और मशहूर ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है. उनकी मैनेजमेंट टीम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है, हालांकि आरोपों की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ताजिकिस्तानी सिंगर और बिग बॉस के चर्चित कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू शनिवार सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचे थे. जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरे, स्थानीय अथॉरिटीज ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी.

अब्दू की मैनेजमेंट कंपनी ने खलीज टाइम्स को उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चोरी किस चीज की हुई या आरोप किस व्यक्ति या संस्था ने लगाए हैं. अब्दू रोजिक की टीम ने इस मामले में ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार किया है और कहा कि वे कानूनी सलाह ले रहे हैं.

दुबई पुलिस की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस घटना ने अब्दू के प्रशंसकों को झटका दिया है, जो सोशल मीडिया पर उनके लिए चिंता जता रहे हैं.

अब्दू रोजिक अपनी मधुर आवाज और छोटे कद की वजह से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए. बिग बॉस  में उनकी मासूमियत और दिल जीतने वाली शख्सियत ने उन्हें भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिलाई हैं.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या अब्दू इन आरोपों से बरी हो पाते हैं. उनके मैनेजमेंट की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.


ये भी पढ़े: अब मध्य प्रदेश में क्यों होने लगा वोटर लिस्ट पर बवाल?


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read