लीगल

Swati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के PA रहे बिभव कुमार को कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की परमिशन

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में कथित आरोपी बिभव कुमार को विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बिभव कुमार को 3 से 15 अगस्त 2025 तक परिवार के साथ श्रीलंका जाने की अनुमति दी जाती है.

कोर्ट में जज ने टिप्पणी की कि यह न केवल आरोपी का अधिकार है, बल्कि परिवार के प्रति उसका कर्तव्य भी है कि वह उन्हें पारिवारिक छुट्टियों पर ले जाए. बिभव ने कोर्ट में याचिका दायर कर यह अनुमति मांगी थी, जिसमें उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह देश लौटने के बाद सभी शर्तों का पालन करेंगे और जांच में सहयोग देंगे.

स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप

बिभव कुमार पर 13 मई 2024 को दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है. मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद बिभव को हिरासत में लिया गया था. वर्तमान में वह जमानत पर रिहा हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308, 354, 354B, 506, 509, 341 और 201 के तहत चार्जशीट दायर की है.

बिभव के खिलाफ चार्जशीट और सबूत

पुलिस ने 500 पेज की चार्जशीट दायर की, जिसमें 100 गवाहों की सूची शामिल है. सबूत के तौर पर बिभव का मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मुख्यमंत्री आवास के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर/एनवीआर जब्त किया गया. 30 जुलाई 2024 को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया था.

पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी गई

बिभव ने तीस हजारी कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया कि नए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के बजाय पुरानी आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत संज्ञान लिया गया, जो यांत्रिक और दोषपूर्ण है. हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी.

कोर्ट ने बिभव को श्रीलंका यात्रा की अनुमति दी, लेकिन जांच में सहयोग और शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया. इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय की जाएगी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

8 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

34 minutes ago