मनोरंजन

कपिल शर्मा को धमकाने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, पूछताछ हुई शुरू

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल के 24 परगना से पकड़ा गया है.

रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, दिलीप ने कपिल शर्मा के करीबी को कॉल और वीडियो भेजकर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ बताया था. आरोपी ने 22-23 सितंबर के बीच कई मेल और वीडियो भेजे थे. मुंबई पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी का इन गैंग्स से वास्तव में कोई संबंध है या यह केवल डराने और पैसे ऐंठने की साजिश थी.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे मुंबई लाया गया. यहां पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, इसके बाद अदालत ने आरोपी को 30 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में रखने का आदेश दिया.

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर कुछ समय पहले फायरिंग हुई थी. कपिल के ‘कैप्स कैफे’ में दो बार फायरिंग होने की घटना ने सनसनी मचा दी थी. पिछले महीने 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.

पहले फोन पर दी गई चेतावनी

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल को पहले फोन पर चेतावनी दी गई थी, जिसे उन्होंने नजरअंदाज किया. इसके बाद कैफे पर हमला हुआ और धमकी दी गई कि अगर वह अब भी नहीं मानें तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी. इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

इससे पहले जुलाई में हुई पहली फायरिंग में बब्बर खालसा से जुड़े हरजीत सिंह ने कैफे पर 9 गोलियां चलाई थीं. कैफे उस समय बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. उस हमले को कपिल के शो में निहंग सिखों की वेशभूषा पर की गई टिप्पणी से जोड़ा गया था.

दूसरी फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच अब कपिल शर्मा से दोबारा पूछताछ करेगी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या गैंग के सदस्यों ने कपिल के घर या शूटिंग सेट के आस-पास रेकी की थी.

ये भी पढ़े: Bigg Boss 19 Eviction: BB के घर से बेघर हुए ये कंटेस्टेंट, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप, गौहर खान की एंट्री ने बढ़ाया घर का तापमान

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago