दुनिया

Pakistan News: बूटों के नीचे रौंदी जा रही बलूचों की आवाज, महरंग बलूच की हिरासत पर बढ़ा विवाद, मानवाधिकार संस्था ने क्या कहा?

Pakistan News: मानवाधिकार संस्था बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने अपने प्रमुख महरंग बलूच और अन्य कार्यकर्ताओं की 15 दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में रखे जाने की कड़ी निंदा की है. बीवाईसी ने संयुक्त राष्ट्र से इस स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है.

बीवाईसी की यह प्रतिक्रिया स्थानीय मीडिया ने मानवाधिकार संस्था के वकील के हवाले से बताया कि क्वेटा की आतंकवादरोधी अदालत द्वारा पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी विभाग की बीवाईसी प्रमुख महरंग बलूच और अन्य की हिरासत बढ़ाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद सामने आई है.

न्यायिक हिरासत में भेजने के दिये निर्देश

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जज मुहम्मद अली मुबीन ने महरंग बलूच की हिरासत बढ़ाने से इनकार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

बलूच कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी तरीके से किया जा रहा गिरफ्तार

मानवाधिकार संस्था का कहना है कि पिछले छह महीनों से मनमाने और गैरकानूनी तरीके से स्वतंत्रता से वंचित किए जाने और बार-बार पुलिस रिमांड पर रखे जाने के बाद बीवाईसी प्रमुख महरंग बलूच, केंद्रीय नेताओं-बेबागर बलूच और सिबगतुल्लाह शाह और कार्यकर्ता बीबो बलूच और गुलजादी बलूच को न्यायिक हिरासत पर क्वेटा की हुदा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया.

3 महीने से ज्यादा दिनों तक जेल में रखा

बीवाईसी का कहना है कि तीन महीने से ज्यादा समय तक, उन्हें बिना किसी उचित प्रक्रिया या प्रभावी न्यायिक समीक्षा के जेल में रखा गया. मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित आरोपों के आधार पर उन्हें बाद में फिर से गिरफ्तार किया गया और बिना किसी वैध कानूनी औचित्य के दो महीने से ज्यादा समय तक पुलिस हिरासत में रखा गया. हालांकि अब उनकी पुलिस रिमांड समाप्त हो गई है फिर भी वे क्वेटा की हुदा जेल में न्यायिक रिमांड पर हैं.

बीवाईसी के अनुसार, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सिर्फ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संघ बनाने और शांतिपूर्ण सभा करने के अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए निशाना बनाया गया है. उन्होंने बलूचिस्तान में गुमशुदगी, हत्याओं और अन्य गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठाई है.

ये भी पढ़ें- BRICS में शामिल होने की कोशिश में फिलिस्तीन, चीन ने दिया समर्थन

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

मानवाधिकार संस्था ने इस बात पर जोर दिया कि असहमति को दबाने के लिए मनमाने ढंग से गिरफ्तारी और लंबे समय तक सुनवाई-पूर्व हिरासत का इस्तेमाल, मानवाधिकार रक्षकों पर संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत पाकिस्तान के दायित्वों का सीधा उल्लंघन है.

बीवाईसी ने संयुक्त राष्ट्र से इस स्थिति पर तत्काल ध्यान देने और पाकिस्तान पर अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों, जिनमें मौलिक स्वतंत्रताओं की सुरक्षा और प्रभावी उपचार का अधिकार शामिल है, का पालन करने के लिए दबाव डालने का आग्रह किया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago