मनोरंजन

गजेंद्र चौहान ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- 10 जून को नेहरू जी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ रचेंगे नया इतिहास

अभिनेता गजेंद्र चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. पीएम मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं. चौहान ने कहा कि 9 जून को पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और 10 जून को वह इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. गजेंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अभूतपूर्व और समर्पित नेता हैं. उनका पूरा ध्यान देश और देशवासियों के विकास पर केंद्रित रहता है. मैं पीएम मोदी को लंबे समय से जानता हूँ और मुझे उन्हें करीब से देखने का अवसर भी मिला है.

‘MODI’ का अर्थ है “मैन ऑफ डेवलपिंग इंडिया”

अभिनेता ने बताया, “साल 2014 में मैंने ‘मोदी’ का अर्थ “मैन ऑफ डेवलपिंग इंडिया” बताया था और प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से इसे साबित भी किया है. उनके नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. चाहे सड़क और हाईवे निर्माण हो, गंगा की सफाई, रक्षा क्षेत्र का सशक्तीकरण या औद्योगिक विकास, हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है.” गजेंद्र चौहान ने दावा किया कि भारत आज मोबाइल प्रोडक्शन के क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल हो चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के साथ-साथ जनता को भी अपने साथ जोड़कर रखा है. उनका “सबका साथ, सबका विकास” का नारा इसी सोच को दिखाता है.

कोविड प्रबंधन और वैश्विक चुनौतियों का सामना

कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि यह देश और दुनिया के लिए बेहद कठिन समय था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला. भारत ने कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई, जिसके लिए वे देश आज भी भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों और तनावपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भी प्रधानमंत्री मोदी देश को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं. चौहान के अनुसार पीएम मोदी ने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी है और अपने व्यक्तिगत जीवन से अधिक देश की सेवा को महत्व दिया है.

कैमरों को लेकर भी किया दावा

गजेंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली प्रेरणादायक है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने कभी छुट्टी नहीं ली. उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के समय प्रधानमंत्री सीमाओं पर जाकर जवानों का उत्साह बढ़ाते हैं. दीपावली के दिनों में जब पूरा देश अपने घरों में छुट्टियां मनाता है और परिवार के साथ त्योहार मनाता है, ठीक उसी समय प्रधानमंत्री मोदी सीमा पर जाकर हमारे जवानों का हौसला बढ़ाते हैं. यह अपने आप में बहुत अद्भुत बात है.

ये भी पढ़ें: ‘रमजान में बम गिराना दोगलापन’, UNSC में अफगानिस्तान का मसीहा बना भारत, जानें पाकिस्तान को कैसे धोया?

उन्होंने कहा, “वे एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए भी, आज तक एक दिन की छुट्टी नहीं ली है. वे बहुत कम समय सोते हैं. उनके चारों तरफ हमेशा कैमरे रहते हैं, लेकिन आज तक किसी भी कैमरे में उन्हें जम्हाई लेते हुए नहीं देखा गया. यह दिखाता है कि वे कितने जागरूक और अपने काम में पूरी तरह लीन रहते हैं. मैं ऐसे अभूतपूर्व प्रधानमंत्री को अपने हृदय से शुभकामनाएं देता हूँ. मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में भी मोदी जी इसी तरह देश और देशवासियों के लिए काम करते रहेंगे.” चौहान ने अंत में कहा, “पीएम मोदी की मेहनत से भारत विश्वगुरु बनने की राह पर है. अर्थव्यवस्था को उन्होंने बहुत अच्छे से संभाला है. इतने कठिन समय में भी उन्होंने देश को मजबूती से संभाला है. उनकी कार्यशैली बहुत सराहनीय है.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

32 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

44 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago