Meerut baby murder case update
Meerut baby murder case update: हरीश शर्मा/ मेरठ: मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गांव मुरलीपुर में एक मां पर अपने ही सात माह के मासूम बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. पति पत्नी के साथ मारपीट करता था. इसी से क्षुब्ध पत्नी ने 7 माह के बेटे की हत्या कर डाली. चर्चा ये भी है कि अवैध संबंधों के चलते दम्पति के बीच आये दिन विबाद रहता था. जिससे गुस्साई महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. मामले का खुलासा होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार. किया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
दरअसल मेरठ के मुरलीपुर निवासी अनिल तोमर नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. उसकी पत्नी मीनाक्षी मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली है. अनिल का आरोप है कि उसकी पत्नी के किसी युवक से अवैध संबंध थे. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले करीब 15 दिनों से लगातार विवाद चल रहा था. अनिल नौकरी के सिलसिले में नोएडा में था. इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके सात माह के बेटे की अचानक मौत हो गई है. सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचा और बेटे की मौत के बारे में जानकारी जुटाने लगा.
यह भी पढ़ें:‘फलता का पुष्पा’ कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
आरोप है कि पूछताछ के दौरान पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा और उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना, जैसा मुस्कान ने अपने पति सौरभ के साथ किया था, वैसा ही तेरे साथ भी हो सकता है. पत्नी की इस बात से अनिल का शक और गहरा गया. इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. पूछताछ में महिला ने बेटे की हत्या कर शव को दफनाने की बात स्वीकार की है। घटना के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है महिला ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है मुंडाली पुलिस तत्सम के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है.
भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…