मनोरंजन

‘अब तो कैमरे पर बोलने में भी डर लग रहा है…’ टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलने के बाद छलका पूनम पांडे का दर्द, बोलीं- ये बहुत डरावना

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई अचानक फायरिंग की वारदात के बाद से पूरी मायानगरी में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार और संगीतकार इस घटना पर आक्रोश और चिंता व्यक्त कर रहे हैं. इस बीच न्यूड फोटोशूट के लिए चर्चित रहीं एक्‍ट्रेस पूनम पांडे का भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि इस तरह की घटनाओं के बाद अब उन्हें और इंडस्ट्री के लोगों को डर लगने लगा है.

‘जो सिर्फ वर्कआउट और डांस करता है, उस पर गोली कैसे चली?’: पूनम पांडे

एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूनम पांडे ने अपनी घबराहट साझा की. उन्होंने कहा:

“मैं अभी भी इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रही हूं. हम एक दुर्गा पंडाल में थे, तभी अचानक यह चौंकाने वाली खबर मिली. पिछले कुछ वर्षों से हम लगातार ऐसी डरावनी खबरें सुन रहे हैं— कभी किसी अभिनेता के घर में कोई घुस जाता है, जैसा सैफ अली खान के साथ हुआ, तो कभी सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती हैं. यह वाकई बेहद डरावना और खौफनाक है. टाइगर श्रॉफ ऐसे इंसान हैं जिनका कभी किसी विवाद से कोई नाता ही नहीं रहा. मैंने जब भी उन्हें देखा है, वे सिर्फ वर्कआउट करते हैं या डांस करते हैं. मैं समझ ही नहीं पा रही कि उन पर गोलियां कैसे चलाई जा सकती हैं. मुझे तो अब कैमरे के सामने इस पर बोलने में भी डर लग रहा है कि कहीं कोई मेरे पीछे न पड़ जाए. हम सभी को अब बेहद सतर्क रहना होगा. यह बहुत स्तब्ध करने वाला और खतरनाक है.”

अमाल मलिक और पड़ोसी रवि दुबे ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद म्यूजिक कंपोजर व सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर टाइगर को क्यों निशाना बनाया गया? अमाल ने लिखा कि टाइगर ने अपनी पहली ही फिल्म से लेकर आज तक हर पीढ़ी के दर्शकों का मनोरंजन किया है और उन्होंने जानबूझकर कभी किसी का अहित नहीं किया, ऐसे निर्दोष इंसान को इस दौर से गुजरना पड़ रहा है जो बेहद दुखद है. शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल ढोलकिया, रणवीर शौरी और सिंगर मीका सिंह ने भी इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है.

वहीं, टाइगर के पड़ोसी और अभिनेता रवि दुबे ने घटना के तुरंत बाद उनके आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना. रवि दुबे ने इसे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा में भारी चूक करार दिया. उन्होंने कहा कि टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं, यह राहत की बात है, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगने से चोट आई है. रवि दुबे ने कहा कि इस घटना के बाद से पूरे इलाके के निवासी सहमे हुए हैं और हमलावरों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित का ऑडियो नोट: दी खुली चुनौती

इधर, कोटा से तीनों शूटरों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित गुर्गे अनिल पंडित का एक भड़काऊ ऑडियो नोट सामने आया है. इस ऑडियो में उसने बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगाते हुए धमकी भरे अंदाज में कहा:

“मैं प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि जब बॉलीवुड वालों ने सुशांत को मारा, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आज जब हमारे बड़े भाई लॉरेंस ने इनके खिलाफ एक्शन लिया, तो प्रशासन हमारे खिलाफ खड़ा हो जाता है. हम भगत सिंह जैसी सोच रखते हैं और हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी. ये जितने बॉलीवुड एक्टर हैं, ये पाकिस्तान में बैठे दाऊद के पैसों से फिल्में बनाते हैं और उसे दोगुना मुनाफा कमाकर देते हैं.”

ऑडियो में आगे सलमान खान का नाम लेते हुए सीधी धमकी दी गई, “रही बात सलमान खान की, जब तक वह माफी नहीं मांग लेता, तब तक हम उसका पीछा नहीं छोड़ेंगे. उसका जीना हराम कर देंगे. अगर वह माफी मांग लेता है, तो हमारा उससे कोई बैर नहीं है. लेकिन अगर माफी नहीं मांगी, तो उसके जितने भी करीबी और नजदीकी लोग हैं, उन सबका नुकसान करेंगे और उसका तो करेंगे ही. अगर तुम हमारे 2 मारोगे, तो हमारे 100 भाई मुंबई में तैयार बैठे हैं.”

इस ऑडियो और फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है और बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है.

यह भी पढ़िए: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से फिर लौटी अंडरवर्ल्ड की चर्चा, सलमान से लेकर रणवीर तक… कौन-कौन रहा गैंग के निशाने पर?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

1 hour ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

3 hours ago

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

4 hours ago