मनोरंजन

मशहूर वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने किए चौंका देने वाले खुलासे, कहा-घरवालों से लोग कहते थे ‘बेटी क्या गुल खिला रही है’

Gandi Baat Actress Anveshi Jain: एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज गंदी बात से चर्चा में आई इंदौर से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस अन्वेषी जैन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.

एक्ट्रेस ने किए चौंका देने वाले खुलासे

दरअसल, अन्वेषी जैन इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि इजीनियरिंग में एडमिशन कराने के बाद से ही उनका रुझान एक्टिंग में आ गया था, वो मध्यप्रदेश के छतरपुर में रहती हैं. उन्होंने आगे बताया कि, “जब वह मुंबई आई थी तो उनके माता-पिता को इस बारे में कोई खबर ही नहीं थी कि वह कहां पर है या फिर क्या कर रही है. माता-पिता से अन्वेषी जैन ने झूठ कह दिया था.”

बचपन से झेलनी पड़ी थी बॉडी शेमिंग

अन्वेषी जैन ने आगे बात करते हुए कहा कि “मेरा सफर बहुत ज्यादा लंबा रहा और मुंबई में आकर मैंने बहुत स्ट्रगल भी किया. लोगों को ऐसा लगता है कि यहां पर सब कुछ आसानी से मिल जाएगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें बचपन में काफी बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी थी. बाद में बड़े होने के बाद जब वो भोपाल से मुंबई आईं तो यहां भी खुद को साबिक करने के लिए वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम किया लेकिन, इस सीरीज ने उनके रिश्ते नाते सब खराब कर दिए.

घरवालों ने बात करना कर दिया था बंद

आगे उन्होंने बताया कि वेब सीरीज में काम करने के बाद घरवालों ने बात करना बंद कर दिया था. इसके बाद बोल्डनेस वाली इमेज बदलने के लिए कड़ी मेहनत की और कई प्रोजेक्टस हाथ लगे. इसके साथ ही उन्होंने कन्नड़ से लेकर तेलुगु में काम किया और अपनी पहचान खुद बनाई.

अन्वेषी ने ‘गंदी बात’ में काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि, जब उन्होंने ‘गंदी बात’ वेब सीरीज में काम करने के लिए साइन किया तो उनके मन में आया कि उनके पिता क्या कहेंगे वो उन्हें जीन्स टॉप में नहीं देखना चाहते थे. फिर शो में बोल्ड लुक में देखेंगे तो क्या सोचेंगे. वो इस सीरीज को लेकर काफी कंफ्यूज थीं. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें.

एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन के सामने रखी थी शर्त

इस सीरीज को लेकर एक्ट्रेस ने अपने लोगों से बात की तो उन लोगों ने काम करने की सलाह दी और कहा कि मौके बार-बार नहीं मिलते हैं. फिर अन्वेषी ने प्रोडक्शन के सामने शर्त रखी कि उनके सीन किसी लड़के का साथ नहीं होने चाहिए. फिर उन्होंने लड़की के साथ सीन्स किए. शूटिंग के दौरान वो असहज होने लगी थीं. उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. एक दिन वो सेट के किनारे जाकर रोने लगीं और सोचने लगीं कि वो अपनी बॉडी बेच रही हैं.

अन्वेषी बताया जब उन्होंने अपने को-एक्टर्स से कहा कि उनसे ये नहीं हो पाएगा तो उन्हें कहा गया कि अगर वो शो को बीच में छोड़ेंगी तो इंडस्ट्री से उन्हें बॉयकॉट कर दिया जाएगा. इतना सुनने के बाद उन्होंने इसमें काम किया. इसके अलावा उनके पास कोई और आप्शन नही था.

ये भी पढ़ें: जब Anu Malik पर Israel का राष्ट्रगान कॉपी कर Ajay Devgn की फिल्म ‘दिलजले’ का ये गीत बनाने का लगा था आरोप

‘बेटी क्या गुल खिला रही है’

अन्वेषी जैन ने आगे बताया कि वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम करने के बाद उनकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. लोगों ने इस क्लिप को देखा और ये उनके होम टाउन यानी भोपाल के छतरपुर भी पहुंच गई थी. उसके बाद वहां का माहौल गरमा गया था. उनके पिता से लोग बातें करने लगे थे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता के एक पत्रकार दोस्त ने उनसे कहा था कि वो तो सज्जन हैं, लेकिन उनकी बेटी क्या गुल खिला रही है.

इसके बाद उनके घर वालों ने एक्ट्रेस से बात करना तक बंद कर दिया था. भाई ने एक बार कह दिया था कि वो अपनी बॉडी की वजह से फेमस हैं. इसके बाद वो टूट गई थीं. इन बातों का उन पर काफी प्रभाव रहा था. हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला और अपनी इमेज बदल कर रख दी.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

18 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

27 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago